फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 लाख का क्रिकेटर कैसे सवा करोड़ में बिका, देखिए कैसे?

Mon, 08 Feb 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 08 Feb 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन

10 लाख का क्रिकेटर कैसे सवा करोड़ में बिका, देखिए कैसे?

cricketer barinder sran sold 1.20 crore for IPL 9

एक साल पहले आईपीएल में जिस खिलाड़ी का दाम 10 लाख रुपये लगा था वही खिलाड़ी इस बार सवा करोड़ के करीब बिका। बात हो रही है मीडियम पेसर बॉलर बरिंदर सरां की।


10 लाख का क्रिकेटर कैसे सवा करोड़ में बिका, देखिए कैसे?

cricketer barinder sran sold 1.20 crore for IPL 9

दरअसल एक साल पहले आईपीएल में जिस खिलाड़ी का दाम 10 लाख रुपये लगा था वही खिलाड़ी इस बार सवा करोड़ के करीब बिका। इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने वाले मध्यम गति के खब्बू गेंदबाज बरिंदर सरां को सनराइजर हैदराबाद ने आईपीएल-9 के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है। इस गेंदबाज का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

10 लाख का क्रिकेटर कैसे सवा करोड़ में बिका, देखिए कैसे?

cricketer barinder sran sold 1.20 crore for IPL 9

अपनी सेलेक्शन के बाद सरां ने खुद यह समाचार अपने दोस्तों को दिया। सेलेक्शन के बाद सरां के पैतृक गांव पन्नीवाला मोरिकां में खुशी की लहर है। फरवरी 2015 में बरिंदर सरां ट्रायल देने के लिए मुंबई गया था। सरां की बॉलिंग ने राजस्थान रॉयल के मेंटर राहुल द्रविड को काफी आकर्षित किया। द्रविड की वजह से ही राजस्थान रॉयल ने इस खिलाड़ी को 10 लाख रुपये में बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख का क्रिकेटर कैसे सवा करोड़ में बिका, देखिए कैसे?

cricketer barinder sran sold 1.20 crore for IPL 9

आईपीएल-8 में महज एक मैच खेलने का मौका मिला था। वर्ष 2016 के आरंभ में बरिंदर का सिलेक्शन भारतीय क्रिकेट टीम में हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट चटकाकर अपने कैरियर का शानदार आगाज किया। हालांकि आगामी मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन अपनी स्विंग होती गेंदों से उन्होंने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया। पंजाब की ओर से रणजी खेलने वाला हरियाणा में जन्मा यह खिलाड़ी इस दिनों गुजरात में रणजी ट्राफी खेल रहा है।

विज्ञापन

10 लाख का क्रिकेटर कैसे सवा करोड़ में बिका, देखिए कैसे?

cricketer barinder sran sold 1.20 crore for IPL 9

क्वार्टर फाइनल मैच में पांच विकेट चटकाकर आईपीएल-9 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी। शनिवार को सनराईजर हैदराबाद ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में उन्हें खरीदा। वर्ष 2011 में रणजी खेलने के बाद बरिंदर को चोट ने घेरे रखा। दो बार फ्रेक्चर होने के कारण मैदान से दूरी बनाए रखी। एक बार हादसे का शिकार हो गया। उसने तीन साल कैसे बिताये, वह खुद नहीं जानता। इस दौरान कभी भी उसने खुद को मानसिक रूप से कमजोर नहीं होने दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed