फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेष इंटरव्यूः सांसद किरण खेर बोलीं- लोग जो भी कहें, मैं घर पर रहकर ही करती रहूंगी काम

Sat, 11 Apr 2020 11:54 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Apr 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh MP Kirron Kher Special Interview
सांसद किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी झेलनी पड़ रही है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वह इस मुसीबत की घड़ी में कहां है। इसके अलावा उनकी सक्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि वह इन दिनों बाहर क्यों नहीं दिखाई दे रही हैं। इन सभी सवालों का सांसद खेर ने जवाब दिया है। उन्होंने अमर उजाला से विशेष बातचीत में तमाम मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ अंश...
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh MP Kirron Kher Special Interview
सांसद किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
सवाल: सांसद होने के बावजूद आपकी सक्रियता काफी कम नजर आ रही है?
जवाब:
मेरी सक्रियता सिर्फ सोशल मीडिया पर कम नजर आ रही है। जहां भी शहर को मेरी जरूरत पड़ रही है, प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर वहां मदद कर रही हूं। कर्फ्यू के दो दिन बाद ही जीएमसीएच-32 को वेंटिलेटर आदि खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये दिए थे। 27 मार्च को मैं चंडीगढ़ पहुंच गई थी और तब से यहीं पर हूं। लोगों में श्रेय लेने की होड़ मची हुई है तो उन्हें लेने दो। पहले भी मेरे द्वारा किए गए कार्यों का अन्य लोगों ने श्रेय लिया है, यह नई बात नहीं है।
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh MP Kirron Kher Special Interview
सांसद किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
सवाल: लोगों की शिकायत है कि आपने एक बार भी शहर का दौरा नहीं किया?
जवाब:
मेरी उम्र 64 साल है और मैं डायबिटीज की मरीज हूं। कोरोना एक वैश्विक महामारी है, डॉक्टरों ने मुझे बाहर निकलने से सख्त मना किया है। क्या मुझे डॉक्टरों की बात नहीं माननी चाहिए? कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है। मैं सिर्फ डॉक्टरों के निर्देश की पालना कर रही हूं। लोग कुछ भी कहें, मैं घर पर रह कर ही काम करती रहूंगी। सिर्फ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालने के लिए मैं बाहर नहीं निकलूंगी। सभी अच्छा काम कर रहे हैं। प्रशासन, पुलिस और भाजपा की तरफ से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। लंगर चल रहे हैं। खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। राशन, दूध, सभी सुविधा लोगों के घर तक पहुंचाई जा रही है, फिर मैं दिखावा क्यों करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh MP Kirron Kher Special Interview
सांसद किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
सवाल: क्या लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए?
जवाब:
मेरी व्यक्तिगत राय है कि चंडीगढ़ में लगा कर्फ्यू व लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी खत्म नहीं होना चाहिए, इसे आगे बढ़ाना चाहिए। उड़ीसा और पंजाब ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। चंडीगढ़ में प्रशासन के अधिकारियों की वजह से शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या थमी हुई है, लेकिन पंचकूला और मोहाली में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ एक ट्राइसिटी है, जिसमें मोहाली और पंचकूला भी आते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ पर खतरा बरकरार है। इसके अलावा कोरोना के मरीजों के टेस्ट भी ज्यादा से ज्यादा होने चाहिएं। ज्यादा टेस्ट होंगे तो मरीज भी ज्यादा मिलेंगे और इस बीमारी पर जल्द काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh MP Kirron Kher Special Interview
सांसद किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
सवाल: घर पर रहकर आपने प्रशासन और लोगों की कैसे मदद की है?
जवाब:
सबसे पहली मदद जीएमसीएच-32 को उपकरण खरीदने के लिए दिल्ली में रहते हुए ही मैंने एक करोड़ दिए थे, जिससे उपकरण खरीद भी लिए गए हैं। डीसी की तरफ से मेरे पास उसकी रिपोर्ट भी आ गई है। लॉकडाउन के बाद भी लोगों के फोन आते रहे। एक बच्चे को दूध नहीं मिल रहा था तो उसकी मां ने मुझसे संपर्क किया। तुरंत डीसी को उनका नंबर फॉरवर्ड किया और उस बच्चे तक दूध पहुंचाया गया। इसके अलावा कई जगह खाना नहीं पहुंचने की शिकायत मिली तो उन तक खाना पहुंचाया गया। इसके अलावा अन्य राज्यों के सांसद भी यहां फंसे लोगों को बचाने के लिए संपर्क करते हैं तो मैं अधिकारियों की मदद से उन तक सहायता पहुंचा रही हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed