{"_id":"5861305c4f1c1b7675eeaf24","slug":"clash-in-congress-meeting-at-kapurthala-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कांग्रेस की बैठक में हुआ बवाल, गाली-गलौच के बाद चलीं कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कांग्रेस की बैठक में हुआ बवाल, गाली-गलौच के बाद चलीं कुर्सियां
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
भुलत्थ में पैराशूट उम्मीदवार उतारने पर भड़के कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें अब आम हो गई है। ऐसा ही कुछ यहां हुआ है। तस्वीरें
भुलत्थ में पैराशूट उम्मीदवार उतारने पर भड़के कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के कपूरथला का है। जहां कांग्रेस हाईकमान की ओर से भुलत्थ में पैराशूट प्रत्याशी पूर्व मंत्री गुरविंदर सिंह अटवाल को उतारने के विरोध में आयोजित बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नडाला में रविवार रात आयोजित बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान और कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह की मौजूदगी में कांग्रेसियों में गाली-गलौच और कुर्सियां चलीं। राणा के गनमैन मूकदर्शक बनकर सियासी तमाशा देखते रहे।
भुलत्थ में पैराशूट उम्मीदवार उतारने पर भड़के कांग्रेसी
भुलत्थ से अटवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद टिकट के दावेदार खुद को उपेक्षित समझने के साथ-साथ ठगा महसूस कर रहे थे। उनमें रोष जोर पकड़ रहा था और भुलत्थ से टिकट के सभी दावेदारों ने एकजुट होकर पार्टी के खिलाफ विरोध का झंडा उठाते हुए गुप्त बैठकें भी की थी। काबिले गौर है कि भुलत्थ से अवतार सिंह वालिया, प्रीतम सिंह सीकरी, प्रीतम सिंह चीमा, रणजीत सिंह राणा, दलजीत सिंह नडाला, कुलविंदर सिंह बब्बल, मनप्रीत सिंह वालिया व एक अन्य ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भुलत्थ में पैराशूट उम्मीदवार उतारने पर भड़के कांग्रेसी
इस मामले को लेकर विधायक राणा गुरजीत सिंह नाराज कांग्रेसियों को मनाने के लिए गांव दबूलियां और नडाला में बैठकें करने पहुंचे तो गांव दबूलियां की बैठक वाली जगह से करीब 200 मीटर की दूरी पर नाराज कांग्रेसी दावेदारों ने प्रत्याशी गुरविंदर सिंह अटवाल के पोस्टर फूंके। जब देर रात विधायक राणा गुरजीत सिंह नडाला में बैठक करने पहुंचे तो वहां स्थिति तब विस्फोटक बन गई जब भुलत्थ से प्रत्याशी गुरविंदर सिंह अटवाल के होने की बात कही गई। इस पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और वर्करों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
भुलत्थ में पैराशूट उम्मीदवार उतारने पर भड़के कांग्रेसी
करीब 20 मिनट बहसबाजी के बाद टिकट के दावेदार कुलविंदर सिंह बब्बल और यूथ कांग्रेसी नेता दलजीत सिंह नडाला में कहासुनी हो गई। विवाद गाली-गलौच से हाथापाई तक पहुंच गया और देखते ही देखते दोनों ओर से कुर्सियां चलनी शुरू हो गईं। इस विवाद में कुलविंदर सिंह बब्बल की पगड़ी भी उछल गई।
कांग्रेसी नेताओं ने बब्बल और दलजीत को पकड़कर अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया और पुलिस की मदद से दोनों को वहां से भेजा गया। यह सारा घटनाक्रम विधायक राणा गुरजीत सिंह की मौजूदगी में हुआ और उनके गनमैन तमाशबीन बने रहे। हाईकमान ने कुलविंदर सिंह बब्बल, अवतार सिंह वालिया और रणजीत सिंह राणा के नामों पर मंथन करने के बावजूद पैराशूट उम्मीदवार उतार दिया है। इससे विरोध की स्थिति बनी हुई है।