फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार की टक्कर से वाटर वाल्व टूटा; प्रशासन सोता रहा, रात भर में बह गया लाखों लीटर पानी

Fri, 24 Mar 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, municipal corporation, Mayor Asha jaiswal, Satish kainth
निगम की लापरवाही से लाखों लीटर पानी बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले बुधवार को वर्ल्ड वाटर डे पर पानी बचाने की नसीहतें दीं गईं। लेकिन बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-40 /41 की स्लिप रोड पर एक कार की टक्कर से मेन लाइन (40 इंच) का एयर वाल्व टूट गया, जिससे लाखों लीटर पीने का पानी सड़क पर भर गया। इसे ठीक करने में नगर निगम के अभियंताओं की फौज ने 19 घंटे से भी ज्यादा समय लगा दिया। इस देरी के लिए वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन सतीश कैंथ ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारियों से इस लापरवाही के लिए नाराजगी जताई है।
Trending Videos
chandigarh, municipal corporation, Mayor Asha jaiswal, Satish kainth
निगम की लापरवाही से लाखों लीटर पानी बर्बाद
कार की टक्कर के बाद एयर वाल्व टूटने पर पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। एयर वाल्व टूटने से मेन लाइन से पानी भारी मात्रा में निकलने लगा जो कि वीरवार शाम करीब छह बजे तक बहता रहा। एक किलोमीटर एरिया में सड़कों पर पानी भर गया। लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया। पाइप लाइन को वीरवार शाम करीब छह बजे ठीक की गई। इसके बाद सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स में पानी की आपूर्ति हुई। सेक्टर-32 के वाटर वर्क्स के नौ टैंक में 11.5 एमजीडी पानी का स्टोरेज होता है। सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स से सेक्टर-32 के वार्टर वर्क्स को जानेवाली मेन लाइन के ऊपर लगा एयर वाल्व टूट गया। 
chandigarh, municipal corporation, Mayor Asha jaiswal, Satish kainth
निगम की लापरवाही से लाखों लीटर पानी बर्बाद
इन सेक्टरों में पानी की सप्लाई
सेक्टर-32 के वाटर्र वर्क्स से सेक्टर-20सी और डी, 21सी और डी, 31, 32, 33, 34, 44,45, 46, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और दो, गांव बुड़ैल के अलावा वाटर वर्क्स सेक्टर-26 को पानी की आपूर्ति की जाती है। वाटर वर्क्स सेक्टर-26 से मनीमाजरा एरिया की जलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, municipal corporation, Mayor Asha jaiswal, Satish kainth
निगम की लापरवाही से लाखों लीटर पानी बर्बाद
शाम छह बजे तक पाइप लाइन को ठीक कर पानी की आपूर्ति ठीक कर दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। आगे से ऐसी कोई घटना न हो और तेजी से काम हो इस पर अधिकारियों को अमल करने को कहा है। वाटर वर्क्स में पानी स्टोर होने के कारण पानी की आपूर्ति में लोगों को बाधा नहीं आई।
सतीश कैंथ, चेयरमैन, वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
chandigarh, municipal corporation, Mayor Asha jaiswal, Satish kainth
निगम की लापरवाही से लाखों लीटर पानी बर्बाद
क्या कहते हैं शहर के लोग...
सेक्टर-38 निवासी रोहित शर्मा का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही है। फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान और सेक्टर-40 निवासी वीएन शर्मा का कहना है कि इंजीनियरों की इतनी बड़ी फौज होने के कारण भी पाइप लाइन को ठीक करने में इतना समय लगना काफी दुखद है। पानी बचाने के लिए कितने संदेश दिए जाते हैं। नगर निगम के अधिकारियों को समय पर एक्शन लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed