सवेरे-सवेरे जज और वकील साइकिल चलाते हुए नजर आए, वहीं कुछ पैदल मार्च करते हुए कोर्ट पहुंचे। तस्वीरों में डालिए एक नजर।
2 of 7
चंडीगढ़ में जजों और वकीलों की साइकिल रैली
मौका था, चंडीगढ़ जिला अदालत की स्वर्ण जयंती का। इस उपलक्ष्य में पांच का सेलिब्रेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया है। इसके दूसरे दिन साइकिल और पैदल रैली निकाली गई।
3 of 7
चंडीगढ़ में जजों और वकीलों की साइकिल रैली
रैली सेक्टर-17 स्थित पुराने कोर्ट परिसर से सेक्टर-43 स्थित नए कोर्ट परिसर तक निकाली गई। इसमें हाईकोर्ट, जिला अदालत के जजों के अलावा कोर्ट कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
4 of 7
चंडीगढ़ में जजों और वकीलों की साइकिल रैली
सुबह 7 बजे सेक्टर-17 से रैली को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने भी साइकिल चलाई।
5 of 7
चंडीगढ़ में जजों और वकीलों की साइकिल रैली
रैली में हाईकोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस एम जॉयपाल, जस्टिस महेश ग्रोवर, जस्टिस टीपीएस मान, जस्टिस जितेंद्र चौहान, जस्टिस अमित रावल, जस्टिस पीबी बजंतरी, जस्टिस एमएमएमएस बेदी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलबीर सिंह समेत जिला अदालत के कई जज मौजूद रहे।