7416 रिक्त पदों पर भर्ती: पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए गुड न्यूज। पंजाब सरकार ने 7416 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए महिला और पुरूषों दोनों से आवेदन मांगे हैं। इसमें जिला पुलिस संवर्ग के लिए 4915 पद और सशस्त्र पुलिस संवर्ग में 2501 रिक्त पद हैं। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जून 2016 तक है।
पंजाब पुलिस में 7416 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, देखिए प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद या सांझ केंद्रों और सुविधा सेंटरों में भर सकेंगे फॉर्म: पुलिस भर्ती के लिए www.punjabpolicerecruitment.in वेबसाइट पर आप खुद भी अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार पुलिस थानों में खुले सांझ केंद्रों और डिप्टी कमिश्नर के अधीन चलने वाले सुविधा सेंटरों में भी यह सुविधा देगी। पंजाब में जिला लेवल पर 27, सब डिवीजन में 114 और पुलिस थानों में 363 सांझ केंद्रों में यह सुविधा मिलेगी। वहीं, पंजाब भर में खुले 117 सुविधा सेंटरों में भी भर्ती फॉर्म भरने के लिए अलग काउंटर लगेगा।
इसके लिए आपसे 25 रुपए सर्विस चार्ज लिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या इसके समकक्ष योग्यता होना तथा मैट्रिकुलेशन में पंजाबी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में होना या इसके समक्ष कोई परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कुल पद: 7416
कांस्टेबल (पुरुष): 6252 पद
कांस्टेबल (महिला): 1164 पद
आयु सीमा:
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 18-28 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए-अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट।
भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए-अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट।
हाइट: मेल : 5.7 इंच, फीमेल: 5.3 इंच
उम्मीदवारों का चयन: उम्मीदवारों का चयन पीएसटी, पीएमएस व साक्षात्कार-सह-व्यक्तित्व परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। वैसे उम्मीदवारों को ही राज्यवार निर्धारित साक्षात्कार के मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा जो पीएसटी, पीएमएस पास करेंगे।
विशेष जानकारी के लिए यहां क्लिक करें www.punjabpolicerecruitment.in/