{"_id":"798ae9f9dff57adcf6bb1cd787c91c7a","slug":"brutality-of-police-lathi-charge-on-public","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, महिलाओं पर पुलिसिया बर्बरता की मुंह बोलती तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, महिलाओं पर पुलिसिया बर्बरता की मुंह बोलती तस्वीरें
Tue, 30 Jun 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 Jun 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
देखिए, महिलाओं पर पुलिसिया बर्बरता की मुंह बोलती तस्वीरें
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ में डीसी ऑफिस पर पदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लोगों ने भी पथराव किए। बच्चे, बूढ़े और महिलाओं पर भी टूटा पुलिस का कहर। दरअसल धनास की कच्ची कॉलोनी के लोग सोमवार को डीसी आफिस इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि अफसरों से गुहार लगाकर किसी तरह अपना घर बचा लिया जाए।
देखिए, महिलाओं पर पुलिसिया बर्बरता की मुंह बोलती तस्वीरें
2 of 11
अफसरों ने गुहार तो सुनी नहीं, लेकिन पुलिस ने लाठियां, पत्थर और आंसू गैस के गोले छोड़कर 20 से ज्यादा लोगों को घायल जरूर कर दिया। जवाब में भीड़ ने पथराव किया तो तो पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। क्या बच्चे, क्या बूढ़े और महिलाएं, सभी पर पुलिस का कहर बरपा। भगदड़ और पुलिस की मार से एक बच्ची की हालत नाजुक बनी है।
देखिए, महिलाओं पर पुलिसिया बर्बरता की मुंह बोलती तस्वीरें
3 of 11
कच्ची कॉलोनी में अवैध तौर पर बसी दो हजार से अधिक झुग्गियों को हटाने के लिए प्रशासन ने 30 जून तक का समय दिया था। शनिवार को एनाउंसमेंट भी कर दी गई थी। पीला पंजा चलाए जाने की घोषणा के विरोध में सीपीआई एमएल के नेताओं के प्रतिनिधित्व में सोमवार को कॉलोनी वासी बच्चों के साथ सुबह 10 बजे डीसी ऑफिस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, महिलाओं पर पुलिसिया बर्बरता की मुंह बोलती तस्वीरें
4 of 11
सीपीआई एमएल के सचिव कंवलजीत सिंह और उनकी टीम पूरे प्रदर्शन को लीड कर रही थी। पार्किंग में जमे प्रदर्शनकारियों ने डीसी ऑफिस जाने का रास्ता रोक दिया और प्रतिनिधिमंडल को डीसी से बातचीत के लिए बुलाए जाने के आश्वासन के बाद रास्ता खोल दिया। डीसी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के लिए अंदर नहीं बुलाए जाने का प्रदर्शनकारियों को मैसेज भेजा।
विज्ञापन
देखिए, महिलाओं पर पुलिसिया बर्बरता की मुंह बोलती तस्वीरें
5 of 11
इसके बाद भीड़ ने नारेबाजी करते हुए डीसी ऑफिस के अंदर घुसने की कोशिश शुरू कर दी। सीपीआई नेता डा. नवरीत के साथ पुलिस की खींचतान और भीड़ द्वारा पुलिस पर झंडे वाले डंडे फेंकने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।