फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रह्म सरोवर देश के 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में शामिल, कुरूक्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 05 Jul 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Brahma Sarovar included in 30 reputed religious places of the country
ब्रह्म सरोवर
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर को भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तीसरे चरण में 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। स्वच्छ आइकोनिक स्थान कार्यक्रम के तहत इसका चयन किया गया। सूची में ताजमहल, स्वर्ण मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश, सोमनाथ मंदिर जैसे 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल शामिल हैं।


सरकार के इस निर्णय से कुरुक्षेत्र का नाम पर्यटन और धार्मिक क्षेत्र में एक ओर नया मुकाम हासिल करेगा। इस प्रोजेक्ट को भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के साथ-साथ गृह एवं शहरी कार्य विभाग भारत सरकार, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग राज्य सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा। 
Brahma Sarovar included in 30 reputed religious places of the country
ब्रह्म सरोवर
देश के 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों को तीन चरणों में स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया गया है। निर्णय के अनुसार तीसरे चरण में 10 तीर्थो को स्वच्छ प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों की सूची में शामिल किया है, जिसमें कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर का नाम भी शामिल है। हैदराबाद में 25 और 26 जून 2018 को केंद्र सरकार ने दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया था।

इसमें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव ने भी शिरकत कर कुरुक्षेत्र के पर्यटन, धार्मिक स्थलों के इतिहास ओर महता के बारे में विस्तार से सबके समक्ष रखा था, हालांकि राज्य सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से पिछले डेढ सालों से ब्रहमसरोवर को देश के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों की सूची में शामिल करवाने का प्रयास लगातार चल रहा था।
Brahma Sarovar included in 30 reputed religious places of the country
ब्रह्म सरोवर
सरकार ने प्रोजेक्ट को सिरेचढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। सरकार के आदेशानुसार ब्रह्म सरोवर के घाटों, शौचालयों, साफ-सफाई, डस्टबिन, डंपर आदि सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं को जहन में रखकर योजना तैयार की जाएगी। इस योजना को सरकार के पास भेजा जाएगा ताकि सरकार इस योजना को सीएसआर के माध्यम से अमलीजामा पहनाने का काम करे। सरकार की तरफ से स्वर्ण मंदिर, ताजमहल की तर्ज पर ब्रह्मसरोवर को स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा। धार्मिक स्थल को प्लास्टिक फ्री भी बनाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed