200 साल पुराने मंदिर के एक बावड़ी से रहस्यमयी तरीके से विस्फोटक निकलना लगातार जारी है। लोगों की कुछ समय नहीं आ रहा है। पूरे इलाके में इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं प्रशासन भी अलर्ट है। जानते हैं कि आखिर मामला क्या है।
पठानकोट के राधा-कृष्ण मंदिर की पुरातन बावड़ी की खुदाई में 22 बमों के निकलने के बाद अब 8 मोर्टार शेल भी मिले हैं। सोमवार देर शाम छह बजे खुदाई के दौरान मजदूर की कस्सी के साथ कुछ टकराया तो उसने खुदाई रोक इसकी जानकारी काम करवा रहे लक्ष्मी कला मंदिर के प्रधान राजकुमार काका को दी। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
3 of 5
बावड़ी से बरामद मोर्टार शेल
करीब साढ़े 6 बजे एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा, एसएचओ कुलदीप शर्मा और डीएसपी सिंटी मौके पर पहुंचे। एसपी ने मोर्टार देख सभी को पीछे हटने के निर्देश दिए। पुलिस अफसरों ने तत्काल सेना के ऑर्डिनेंस दस्ते को भी सूचित किया। एसपी शर्मा ने एसएचओ को निर्देश दिए कि जब तक मोर्टार सेना के हवाले नहीं कर दिए जाते, खुदाई बंद कर दी जाए और मंदिर के खुदाई वाले हिस्से में कोई भी व्यक्ति न आने पाए।
4 of 5
बावड़ी से बरामद मोर्टार शेल
वहीं सैन्य सूत्रों के मुताबिक ये मोर्टार के शेल हैं। इनमें से कुछ जंग लगे पर अधिकतर सही कंडीशन में हैं। इस हालात में भी मोर्टार हल्की ठोकर से भी ब्लास्ट हो सकता है और इसके अंदर के स्पलैंडर शरीर को छलनी कर सकते हैं। बता दें कि इसी बावड़ी में दो दिन पहले 22 बम निकलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
5 of 5
बावड़ी से बरामद मोर्टार शेल
वहीं मोर्टार शैल के निकले से भी हड़कंप मचा हुआ है। राधा-कृष्ण का यह मंदिर 200 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस बावड़ी में कुछ शरारती तत्वों ने मिट्टी भर दी थी जिसके बाद इसकी सफाई की जा रही है। हालांकि ये बम और मोर्टार शैल किसने यहां फेंके इसके बारे में कुछ नहीं पता है।