{"_id":"57a6e14b4f1c1b2f1a2b8e57","slug":"bjp-minister-anil-vij-break-traffic-rules-by-driving-activa-without-helmet-in-ambala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP मंत्री ने ताक पर रखे नियम, किया कुछ ऐसा देख चौंके लोग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP मंत्री ने ताक पर रखे नियम, किया कुछ ऐसा देख चौंके लोग, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Mon, 08 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिना हेलमेट दौड़ाई एक्टिवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाई मंत्री ने नियमों को ताक पर रखकर कुछ ऐसा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। इन तस्वीरों को देखेंगे तो पूरा मामला पता चल जाएगा आपको।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिना हेलमेट दौड़ाई एक्टिवा
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के अंबाला का है। जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यातायात लोगों को ट्रैफिक रूल्स सिखाने के लिए क्या कुछ नहीं करते, लेकिन दूसरी ओर हरियाणा के खेलमंत्री एवं अंबाला कैंट विधायक अनिल विज ने कैंट के सदर बाजार में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिना हेलमेट दौड़ाई एक्टिवा
- फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि अनिल विज सुबह सैर करने के लिए कैंट सदर बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कुछ समय व्यतीत किया और चाय भी पी। लेकिन थोड़ी देर बाद मंत्री अनिल विज वहां मौजूद एक्टिवा पर सवार हो गए। उन्हें एक्टिवा पर सवार हुआ देख उनके समर्थक बहुत उत्साहित हो गए। समर्थकों का कहना था कि मंत्री अनिल विज को उन्होंने खुद अरसे बाद दोपहिया वाहन पर देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिना हेलमेट दौड़ाई एक्टिवा
- फोटो : अमर उजाला
खैर, एक्टिवा पर मंत्री जी सवार तो हो गए, लेकिन शायद यातायात नियम बिसर गए। उन्होंने बिना हेलमेट ही पहले तो थोड़ी दूर तक एक्टिवा चलाई और फिर रूक गए, उसके बाद उनका एक समर्थक उनके पीछे बैठा और फिर खेल मंत्री विज अपने समर्थकों को पीछे बैठाकर सदर बाजार से चौड़ा बाजार की ओर निकल गए।
विज्ञापन
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिना हेलमेट दौड़ाई एक्टिवा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनके समर्थकों ने मंत्री के एक्टिवा चलाने पर खूब ताली बजाई, मगर हैरानी की बात यह रही कि मंत्री ने जब बिना हेलमेट एक्टिवा चलाई तो वहीं ट्रैफिक और सिविल पुलिस के जवान व सिक्योरिटी जवान भी मौजूद थे। लेकिन उन्हें मजबूरन ट्रैफिक नियम की उल्लंघना मूकदर्शक बनकर देखनी पड़ी। मंत्री एक्टिवा पर ही वापसी के लिए रवाना हुए और उनकी लाल बत्ती गाड़ी भी ड्राइवर खाली ही सदर बाजार से वापस ले गया।