फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और झटका, बैंकों में पैसे जमा कराने का फायदा कम

Thu, 01 Dec 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Dec 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
big news in between note ban issue, no benefit of submitting money in banks
बैंक - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद परेशानी झेल रहे लोगों को बैंकों ने एक और तगड़ा झटका दिया है। नए फैसले के बाद अब बैंकों में पैसे जमा कराने का फायदा कम हो गया है।
big news in between note ban issue, no benefit of submitting money in banks
bank
कारण, नोटबंदी के बाद BANK में जमा होने वाली पूंजी में अचानक बहुत वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित प्रमुख बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक कमी करने की घोषणा की है। डिपॉजिट में कमी के मद्देनजर आने वाले दिनों में लोगों को कुछ राहत भी मिल सकती है क्‍योंकि बैंकों की कर्ज दरों में भी कमी हो सकती है।
big news in between note ban issue, no benefit of submitting money in banks
bank
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार 390 दिन से 2 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कमी की गई है। आईसीआईसीआई बैंक अब इन डिपॉजिट पर 7.10 फीसदी ब्याज देगा, जबकि पहले यह दर 7.25 फीसदी थी। एचडीएफसी बैंक ने भी 1 से 5 करोड़ रुपये के बीच के बल्क डिपॉजिट पर 0.25 फीसदी की ब्याज दरें घटा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
big news in between note ban issue, no benefit of submitting money in banks
बैंक
बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें आज से लागू हो गईं हैं। एचडीएफसी बैंक के 1 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा, जो कि पहले 7 फीसदी की दर से मिल रहा था। इससे पहले एसबीआई और एक्सिस बैंक भी इस तरह की पहल कर चुके हैं। कल एसबीआई ने भी कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी पर 0.15 फीसदी की दरें घटा दी थीं।एक्सिस बैंक ने भी अपने मार्जिनल कॉस्‍ट पर आधारित लेंडिंग रेट में 20 आधार अंक की कटौती की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed