{"_id":"576b979c4f1c1b9172b4905f","slug":"rubberman-jaspreet-singh-kalra-jaspeet-singh-kalra-amazing-flexible-body-rubberman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हे भगवान, ये इंसान है या 'भूत', देखिए चारों तरफ घुमा लेता है गर्दन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हे भगवान, ये इंसान है या 'भूत', देखिए चारों तरफ घुमा लेता है गर्दन
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस युवक को देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। इसका बदन इतना लचीला है कि अपनी गर्दन को चारों तरफ घुमा लेता है। पढ़िए पूरा प्रोफाइल। रिपोर्ट: अमित कुमार, लुधियाना
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
युवक रबडमैन के नाम से जाना जाता है और इसका नाम है जसप्रीत सिंह कालरा। लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा का स्टूडेंट जसप्रीत 180 डिग्री तक गर्दन और कमर व 360 डिग्री पर हाथ घुमा लेता है। जसप्रीत के मुताबिक, जब वे 7वीं कक्षा में थे तो क्लास लगाने से बचने के लिए दोस्तों के साथ स्कूल में लगाई गई योग क्लास में पहुंच गए। क्लास में मुझे और मेरे दोस्त को चुन लिया।
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
जसप्रीत बताते हैं कि उसके बाद क्लास में मेरा दोस्त तो बस एक दिन ही गया, लेकिन मैंने रोजाना जाना जारी रखा। 10 कक्षा तक बस मौज मस्ती में ही योग करता। सॉफ्टबॉल, हैंडबॉल और योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता। इनमें डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर भी खेला। एक दिन टीचर्स ने किसी एक खेल को चुनने के लिए कहा, जिसमें मैं अपना कैरियर बना सकूं। खूब सोचा लेकिन योग के अलावा किसी का स्कोप नजर नहीं आया। इसलिए योग को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
योग को प्रोफेशनल तरीके से करने की शुरुआत उन्होंने पिछले साल से ही की। जसप्रीत का लक्ष्य वर्ल्ड का मोस्ट फ्लेक्सिबल मैन बनने और लिम्का और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने का है। जसप्रीत बताते हैं कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए दो बार रिजेक्ट हुआ, फिर भी हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार रबड़ मैन के तौर पर नाम दर्ज कराकर ही दम लिया।
विज्ञापन
लुधियाना का रबड़मैन जसप्रीत सिंह कालरा
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा असिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड में डेढ़ महीने पहले ही ग्रेटर फ्लेक्सिबल मैन इन वर्ल्ड के तौर पर नाम दर्ज करवाया है। 19 मई 2015 को यू्निक वर्ल्ड रिकार्ड में वर्ल्ड यंगेस्ट फ्लेक्सिबल ब्वाय के तौर पर नाम दर्ज करवाया है। जसप्रीत ने बताया कि जून 2014 में उन्होंने योग की प्रेक्टिस गंभीरता से करनी शुरू की। इसमें उनके ट्यूशन के सर अशोक, विपुल और योग टीचर संदीप मैडम ने उनकी सहायता की।