फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amritsar Encounter: शूटर रूपा के पिता बोले- बेटे ने मारी थीं मूसेवाला को गोलियां, मैं उसकी लाश भी नहीं देखूंगा

Wed, 20 Jul 2022 09:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
Amritsar Encounter Police Killed Gangster Roop murderer of punjabi singer sidhu moose wala in En
Amritsar Encounter - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फरार शूटर मनप्रीत सिंह मनु कुस्सा और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर के बाद रूपा की मां पलविंदर कौर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। वहीं उसके पिता बलजिंदर सिंह ने कहा, 'जैसी करनी वैसी भरनी। मेरे बेटे ने मूसेवाला को गोलियां मारी थीं, आज उसका हाल भी सबके सामने है।' रूपा के पिता बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा रणजोत सिंह सेना में है लेकिन रूपा नशे का आदी हो गया था। इस कारण उसे बेदखल कर दिया था, क्योंकि उसी शिकायतें आती रहती थीं। पुलिस भी उसे तलाश करते हुए घर तक पहुंच जाती थी।

Amritsar Encounter Police Killed Gangster Roop murderer of punjabi singer sidhu moose wala in En
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि रूपा को कई बार समझाया था कि गलत काम छोड़ दे लेकिन वह नहीं माना। अब मैं समझ लूंगा कि मेरे एक ही बेटा था। मैंने अपने कलेजे पर पत्थर रख लिया है, ना तो रूपा के शव का दीदार करूंगा और ना ही उसका अंतिम संस्कार करूंगा।

Amritsar Encounter Police Killed Gangster Roop murderer of punjabi singer sidhu moose wala in En
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरी तरफ रूपा की मां पलविंदर कौर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा की मां पलविंदर कौर ने केवल इतना ही कहा कि मैंने तो पहले ही कह दिया था कि अगर रूपा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है तो रूपा को भी गोली मार दें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amritsar Encounter Police Killed Gangster Roop murderer of punjabi singer sidhu moose wala in En
चंडीगढ़ - फोटो : एएनआई
गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा के खिलाफ थाना हरिके पत्तन में 2017 में चोरी का पहला केस दर्ज हुआ था। अमृतसर के थाना तरसिक्का में अवैध हथियार रखने और गोलियां चलाने, जंडियाला गुरु में चोरी, फिरोजपुर के जीरा थाने में चोरी के केस दर्ज हैं। अदालत ने रूपा को भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन
Amritsar Encounter Police Killed Gangster Roop murderer of punjabi singer sidhu moose wala in En
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में वह मुख्य शूटरों में शामिल था। रूपा इस हत्याकांड से करीब 15 दिन पहले गांव जौड़ा में देखा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed