अमिताभ बच्चन के बीमार होने के खबरों के बीच अभिषेक बच्चन गलियों में घूमते दिखे। गम तो छिपाया, लेकिन मुस्कुराहट में उनकी आंखें नम हो गईं, देखिए तस्वीरें।
दरअसल, अभिषेक बच्चन आजकल पंजाब के अमृतसर जिले में हैं। यहां वे अपनी अपकमिंग मूवी ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वे सिख के किरदार में नजर आएंगे।
मंगलवार को रुटीन शूटिंग चल रही थी कि पिता अमिताभ बच्चन के बीमार होने की खबर आ गई। यह बात सुनकर वे थोड़ा बेचैन हो गए, लेकिन किसी को अहसास नहीं होने दिया।
अभिषेक बच्चन ने शक्ति नगर की गलियां में, हिंदू सभा कॉलेज के पास फिल्म के कुछ सीन शूट किए। वहीं शूटिंग देखने और अपने चहेते स्टार के लिए काफी संख्या में लोग जुटे रहे।
लोगों में शूटिंग और अभिषेक बच्चन को देखने का इतना क्रेज था कि कई बार उन्हें पीछे हटाना पड़ा। लेकिन जब शॉट ओके हो गया तो लोगों ने तालियां बजाकर हौंसला अफजाई भी की।