तस्वीरों में देखिए ऐसी जगह जहां हर घर की छत पर 'हवाईजहाज' है। देखकर आप भी चकित रह जाएंगे। ये तस्वीर है, जालंधर के गांव लांबड़ा की। इस मकान की छत पर एयरइंडिया का विशालकाय 'विमान' खड़ा है। दरअसल, ये मकान एक एनआरआई का है।
2 of 6
जालंधर में हर मकान की छत पर 'विमान'
अब तो आप खुद ही समझ गए होंगे कि छत पर दिखाई दे रहा ये एयरइंडिया का असली विमान नहीं, बल्कि जहाजनुमा बनाए गए कमरे हैं। दरअसल एनआरआई ने हवाई जहाज में उड़ने और उनमें रहने के सपने को साकार करते हुए ऐसा किया है।
3 of 6
जालंधर में हर मकान की छत पर 'विमान'
कहते हैं कि जहाजनुमा कमरों पर एयर इंडिया लिखने की वजह से एनआरआई के पास अधिकारियों के फोन भी आ चुके हैं कि इससे मुफ्त में एयर इंडिया का प्रचार हो रहा है। छत पर 'हवाईजहाज' सिर्फ जालंधर में ही नहीं बल्कि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में आलम यह है कि यहां हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं। इसलिए इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं।
4 of 6
जालंधर में हर मकान की छत पर 'विमान'
यहां के निवासी संतोख सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन दो किलोमीटर की दूरी से दिखाई पड़ने लगता है। दो किलोमीटर की दूरी से दिखाई पड़ने वाला जहाज आजकल लोगों के आकषर्ण का केन्द्र बना हुआ है। संतोख सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है।
5 of 6
जालंधर में हर मकान की छत पर 'विमान'
- फोटो : amar ujala
केवल संतोख सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं। जिन आलीशान कोठियों में एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवारों से मिलने के लिए इकट्ठे होते हैं, उनकी छतों पर पानी की टंकियों पर जहाज बने हुए हैं।