{"_id":"590461684f1c1b03298b4570","slug":"amarnath-yatra-may-face-danger-of-stone-pelting-from-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर मंडराने लगा है ये नया खतरा, पुलिस आखिर कैसे करेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर मंडराने लगा है ये नया खतरा, पुलिस आखिर कैसे करेगी सुरक्षा
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के भक्तों को अमरनाथ यात्रा पर इस बार एक नए खतरे का सामना करना पड़ सकता है और इसका खतरा अभी से मंडराने लगा है।
amarnath yatra
- फोटो : PTI
अमरनाथ यात्रा पर पत्थरबाजों का खतरा मंडराने लगा है। भंडारा कमेटियों में दहशत का माहौल है। पत्थरबाजों के पक्ष में माहौल रहा तो यात्रा पर बुरा असर पड़ेगा। भंडारा कमेटियों में इसकी चिंता बढ़ गई है। यात्रा 29 जून से सात अगस्त तक चलेगी। करीब 116 भंडारा कमेटियां बाबा के राह में भंडारा लगाने की तैयारी में हैं।
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
ऐसा कहना है भंडारा कमेटियों के पदाधिकारियों का। भंडारा कमेटियों में संशय का माहौल है। पहले भंडारा कमेटियां सात से आठ लाख का राशन भंडारे के लिए ले जातीं थीं। लेकिन इस बार कम राशन लेकर जाएंगे। बाद में माहौल देखकर राशन मंगवाएंगे। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन(सबलो) और श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन(सायबो) ने चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : file photo
भंडारा कमेटियों ने मांग की है कि भंडारा स्थल के अलावा सेवादरों और यात्रियों की उचित सुरक्षा मुहैया की जाये। वर्ष 2014 में 12 भंडारा स्थलों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया था। इस बाबत रविवार को सबलो की चंडीगढ़ मेंबैठक हो रही है। सबलो की बैठक में जम्मू काश्मीर की मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग होगी।
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (सबलो) के प्रधान विजय ठाकुर और महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल को सात लोगों का प्रतिनिधिमंडल जेएंडके के गवर्नर और डीजीपी से मिला और उन्हें भंडारा कमेटियों की चिंता से अवगत कराया। उन्होंने मांग की कि फुलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराई जाए।