फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, 5 ऐसी अनोखी शादियां, जिनकी जोड़ियां फेसबुक ने बनाई

Mon, 04 Jul 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
ajab gajab marriage, facebook love story, facebook friends marriages, weird marriage
फेसबुक पर बनी विदेशी युवतियों और देसी युवकों की जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला
सुना था कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन अब जोड़ियां फेसबुक पर बन रही हैं। तस्वीरों में देखिए ऐसी ही पांच अनोखी शादियां।
ajab gajab marriage, facebook love story, facebook friends marriages, weird marriage
फेसबुक पर बनी विदेशी युवतियों और देसी युवकों की जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला
काछवा में रहने वाले प्रवीण (24) और अमेरिका के मेरीलैंड की चनीटा की दो साल पहले फेसबुक पर चैट हुई थी। फिर दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। चैटिंग के दौरान एक दिन प्रवीण धनखड़ ने चनीटा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। चनीटा ने भी इस प्रस्ताव को खुशी से स्वीकार कर लिया। प्रवीण की गुजारिश पर चनीटा अमेरिका से विवाह रचाने काछवा पहुंची। इसके बाद भारतीय रीति-रिवाज से यह प्रेमी जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंध गया।
ajab gajab marriage, facebook love story, facebook friends marriages, weird marriage
फेसबुक पर बनी विदेशी युवतियों और देसी युवकों की जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला
35 वर्षीय जूना पोलिंस को भी जींद के छात्तर गांव के राजू पहलवान से प्यार हो गया और वह कैनिफोर्निया छोड़कर राजू से शादी करने आ गई। राजू नेशनल कबड्डी प्लेयर हैं। वे बताते हैं कि जूना से उनकी बातचीत फेसबुक पर हुई। बात करते-करते एक दूसरे को जानने समझने लगे और प्यार हो गया। 26 अप्रैल को जूना इंडिया आ गई और हमने शादी कर ली। जूना कहती हैं कि उनके इस फैसले पर माता-पिता ने कोई आपत्ति नहीं जताई। राजू कहते हैं कि ससुराल में जूना को कोई पर्दा करने को नहीं कहता। मेरी मां खुद सिर्फ दुपट्टा लेती हैं, पर्दा नहीं करती। जबकि पूरे गांव में महिलाएं पर्दा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ajab gajab marriage, facebook love story, facebook friends marriages, weird marriage
फेसबुक पर बनी विदेशी युवतियों और देसी युवकों की जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला
ऐसी ही एक कहानी है जॉर्जिया की तमता कूजनेशविली की और अरूण खत्री की। अरूण दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और सोनीपत में इनेलो नेता हरिचंद के बेटे हैं। करीब 6 साल पहले दोनों की फेसबुक पर चैटिंग शुरू हुई। बात करते-करते  प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं और उनकी 3 साल की जुड़वा बेटियां हैं। तमता कहती हैं कि अरूण जाट समुदाय से हैं, जो लड़कियों के प्रति काफी कठोर रहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी मुझसे भेदभाव नहीं किया। उनके साथ रहकर मैं बहुत खुश हूं और भारतीय की पत्नी होने का हर फर्ज निभा रही हूं।
विज्ञापन
ajab gajab marriage, facebook love story, facebook friends marriages, weird marriage
फेसबुक पर बनी विदेशी युवतियों और देसी युवकों की जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला
कैलिफोर्निया में बतौर नर्स काम कर रही 41 वर्षीय एडरियाना पेरैल को करनाल के पोपरन गांव के युवक मुकेश से प्यार हो गया। बात 2013 की है। दोनों पहले फेसबुक पर चैट करते थे, फिर मुलाकात का दौर शुरू हो गया। प्यार हुआ और हमने शादी कर ली। पेरैल पहले से शादीशुदा हैं और पहले से उनकी एक बच्ची है। फिलहाल मुकेश पेरैल और उनकी बेटी का इंडिया आने का इंतजार कर रहे हैं। मुकेश ने बताया कि उनके परिवार ने इस फैसले में उनका पूरा साथ दिया। उनके लिए न तो पेरैल का शादीशुदा होना मायने रखता है और न ही एज गैप।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed