फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैं दर्द से कराह रही थी, लोग मदद करने की बजाय लेने लगे सेल्फी, FB पर डालने लगे'

Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Actress Neha Dhupia Accident at Chandigarh, shoulder injury
Neha Dhupia on Varnika Kundu
लोगों में इंसानियत मर गई है। कंधे में चोट लगी थी और मैं दर्द से कराह रही थी, लेकिन लोग मदद करने की बजाय सेल्फी लेने लगे और फेसबुक पर डालने लगे।
Actress Neha Dhupia Accident at Chandigarh, shoulder injury
Neha Dhupia Accident
अपने एक शो के प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आई नेहा धूपिया की कार हादसे की शिकार हो गई। नेहा के कंधे में मामूली चोट लगी है। ब्रेक में समस्या आने के कारण एयरपोर्ट जाते समय हुए हादसे में मदद करने की बजाय लोग सेल्फी लेने लगे। हालांकि अभिनेत्री अपने तय समय पर फ्लाइट पकड़कर मुंबई निकल गई।
Actress Neha Dhupia Accident at Chandigarh, shoulder injury
Neha Dhupia Accident
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने शो का प्रमोशन कार्यक्रम पूरा करके नेहा चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकली थीं। जैसे ही उनकी कार चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर पहुंची कि अचानक गाड़ी के ब्रेक फंसने से नेहा की कार दूसरी कार से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Neha Dhupia Accident at Chandigarh, shoulder injury
Neha Dhupia on Varnika Kundu
बताया जा रहा है कि हादसे में नेहा की कार का पिछला शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। नेहा के कंधे में मामूली चोट लगी है। हादसे के बाद गाड़ी बीच सड़क पर रुक गई। काफी मशक्कत के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों का जाम भी लग गया।
विज्ञापन
Actress Neha Dhupia Accident at Chandigarh, shoulder injury
Neha Dhupia on Varnika Kundu
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार करीब 20 मिनट तक नेहा को दूसरी गाड़ी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने कार के अंदर झांककर नेहा धूपिया को पहचान भी लिया। मदद के बजाय लोग सेल्फी लेने लगे। कुछ ने तो ऑटोग्राफ भी लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed