दो महिलाओं समेत 15 अधिकारियों की टीम सवेरे-सवेरे पूर्व मुख्यमंत्री के घर पहुंची और सामान खंगालने लगी। करीब 9 घंटे ये छापेमारी चली। देखिए तस्वीरें।
2 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने 400 एकड़ जमीन घोटाले में चंडीगढ़, पंचकूला, रोहतक , गुड़गांव और दिल्ली समेत 24 जगह छापेमारी की। शनिवार को सुबह सीबीआई की टीमों ने चंडीगढ़ में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल नंबर 26 और हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) एसएस ढिल्लों के सेक्टर 24 स्थित मकान नंबर 136 में छापे मारे।
3 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की टीमों ने सुबह करीब आठ बजे दोनों जगहों पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी थी। सीबीआई की कार्रवाई शाम को 4.30 बजे तक जारी रही। सूत्रों का कहना है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने घरों में कंप्यूटर, फाइलें और जमीन से जुड़ें कागजात अपने साथ जांच केलिए ले गई।
4 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई अधिकारियों ने उनको भी घर से बाहर नहीं जाने दिया। उनका मोबाइल फोन भी बंद करवा दिया। जब शाम को सीबीआई की कार्रवाई पूरी हुई उसके बाद ही वे बाहर निकल पाए। सीबीआई अधिकारी वहां से कई दस्तावेज और कंप्यूटर हार्डडिस्क अपने साथ ले गए हैं।
5 of 10
पूर्व सीएम हुड्डा के घर सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर 24 में एसीएस ट्रांस्पोर्ट एस एस ढिल्लों के सेक्टर 24 स्थित घर पर भी सीबीआई ने सर्च किया और अहम दस्तावेज जब्त कर ले गए। वहीं पंचकूला में भी दो जगहों पर सीबीआई ने छापे मारे।