फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonipat: पांच बेटों और नौ पोतों के भरे-पूरे परिवार की बुजुर्ग की अंतिम यात्रा निकली ऐसे, जिसने देखा किया नमन

Fri, 23 Dec 2022 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
105 year old woman last rites performed by her daughter in law in Sonipat
सास की अर्थी को कंधा देती बहुएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनीपत के बौद्ध विहार में 105 वर्षीय फूलपति ने मरने से पहले अपनी आखिरी इच्छा में समाज को एक बेहतरीन संदेश दिया। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार माता-पिता के निधन पर अब तक बेटे-बेटियों को ही कंधा देते सुना था लेकिन फूलपति की अंतिम यात्रा उनकी बहुओं के कंधे पर निकली। 105 साल की फूलपति का भरा पूरा परिवार है। उनके पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। पांच बेटों में आगे नौ पोते और नौ पोतियां भी हैं। फूलपति पांच साल से चारपाई पर थीं। पुत्रवधुएं ही फूलपति की सेवा कर रही थीं। 



105 year old woman last rites performed by her daughter in law in Sonipat
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बहुओं की सेवा से प्रसन्न फूलपति की अंतिम इच्छा थी कि जब बहुएं हर पल साथ रहीं और पूरी सेवा की तो मेरी अंतिम रस्में भी बहुएं ही करेंगी। फूलपति की अंतिम इच्छा को बेटों व पुत्रवधुओं ने स्वीकार किया और उनको कंधा देकर सभी रस्में निभाईं। मुरथल रोड स्थित बौद्ध बिहार कॉलोनी निवासी फूलपति के दो बेटे हरियाणा सरकार व दो बेटे केंद्र सरकार में अधिकारी रहे हैं। छोटा बेटा खेती संभालता है। 
105 year old woman last rites performed by her daughter in law in Sonipat
Sonipat News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फूलपति पांच वर्ष से चलने-फिरने में असमर्थ होने के साथ चारपाई पर ही रहती थीं। फूलपति की बहुओं ने अपनी सास को कभी असहज महसूस नहीं होने दिया। हर पल साथ रहकर उनकी सेवा की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
105 year old woman last rites performed by her daughter in law in Sonipat
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पुत्रवधुओं की सेवा से प्रभावित होकर अपने बेटे से इच्छा जाहिर की कि जब सेवा बहुओं ने की है तो मेरी अंतिम रस्में भी बहुओं को ही करनी चाहिए। बुधवार देर रात फूलपति ने अंतिम सांस ली। हरियाणा रोडवेज में मुख्य निरीक्षण के पद से सेवानिवृत्त उनके मझले बेटे रोहतास कुमार ने अपनी माता की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए बहुओं के कंधों पर अर्थी रखते हुए समाज में एक नई पहल की शुरुआत की। 
विज्ञापन
105 year old woman last rites performed by her daughter in law in Sonipat
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनीपत सेक्टर-15 श्मशान घाट में फूलपति का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में हरियाणा रोडवेज के स्टाफ सदस्य, सेवानिवृत्त जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी आरके पावरिया, सेवानिवृत्त जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed