इंटरनेट के इस युग में आज हमारे कई काम आसान बन गए हैं। डिजिटलीकरण के आने से लोग अब बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों को भी ऑनलाइन करने लगे हैं। हालांकि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान जब आप फंड को ट्रांसफर करते हैं। उस स्थिति में वो संबंधित व्यक्ति के खाते में पहुंचा है या नहीं? इसका पता आप UTR Number के जरिए लगा सकते हैं। ट्रांजैक्शन फेल होने की स्थिति में जब भी हम कस्टमर केयर के पास फोन करते हैं। उस समय ग्राहक सेवा अधिकारी सबसे पहले हमसे इसी नंबर के विषय में पूछता है। इसी के जरिए वो हमारी समस्या का समाधान करता है। जब भी किसी दो बैंकों के बीच ट्रांजैक्शन होता है उस समय यूटीआर (Unique Transaction Reference number) नंबर को जारी किया जाता है। इसमें फंड ट्रांसफर करने वाले बैंक का आईएफएससी कोड, लेन देन की तारीख, समय की जानकारी होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
UTR Number: क्या होता है यूटीआर नंबर और कैसे किया जाता है इसे जारी? आसान भाषा में समझें सबकुछ
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन