आने वाले समय में एक बड़े स्तर पर ऊर्जा की खपत सोलर एनर्जी और न्यूक्लियर एनर्जी के जरिए की जाएगी। ऐसे में भारत धीरे धीरे फॉसिल फ्यूल से रिन्यूएबल एनर्जी की तरफ शिफ्ट कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा one sun one world one grid (osowog) परियोजना की शुरुआत की गई, जिसका लक्ष्य भारत में बड़े स्तर पर सोलर एनर्जी का प्रोडक्शन करना है। सरकार का उद्देश्य बिजली उत्पादन के स्तर पर देश को आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं इस परियोजना के तहत सरकार ग्रिड के जरिए अफ्रीका के कई देशों में बिजली का निर्यात भी करेगी। इसके अलावा देश में सोलर एनर्जी को प्रमोट करने के लिए भारत सरकार अपने स्तर पर कई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं सोलर रूफटॉप योजना के बारे में। इसके तहत आप सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की सहायता से अपनी छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवा सकते हैं।
{"_id":"617b991e8aff672955407b9e","slug":"solar-rooftop-yojana-know-all-details-about-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar rooftop Yojana: सरकारी सब्सिडी पर लगवाएं अपने घर की छत पर सोलर पैनल, जानिए कैसे करना है आवेदन","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Solar rooftop Yojana: सरकारी सब्सिडी पर लगवाएं अपने घर की छत पर सोलर पैनल, जानिए कैसे करना है आवेदन
Fri, 29 Oct 2021 12:39 PM IST
संकल्प सिंह
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Solar rooftop yojana
- फोटो : iStock
Solar rooftop yojana
- फोटो : iStock
इस योजना की शुरुआत भारत सरकार के नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा की गई है। 3KW तक के सोलर रूफटॉप पैनल को इंस्टॉल करवाने पर आपको 40 प्रतिशत तक सब्सिडी सरकार द्वारा मिलेगी। वहीं 3KW के बाद 10KW तक 20 प्रतिशत सब्सिडी आपको केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।
Solar rooftop yojana
- फोटो : iStock
सोलर पैनल को लगाने में आपका जितना भी खर्चा आएगा। उसका भुगतान आप आसानी से 5 से 6 साल में अदा कर देंगे। उसके बाद आप 19 से 20 साल मुफ्त बिजली का लाभ उठाएंगे। इसके अलावा आप अपने कार्यालय और कारखानों की छत पर भी इस योजना की सहायता से सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Solar rooftop yojana
- फोटो : iStock
ऐसे करें आवेदन
- सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन करने के लिए आपको Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना होगा।
- अब आपको होम पेज पर Apply for solar rooftop के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपको अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
Solar rooftop yojana
- फोटो : iStock
- इसे करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सोलर रूफ के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स वहां पर दर्ज करके सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया को करने के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।