{"_id":"617a8600bf4c1479fe5ca885","slug":"how-to-get-lic-policy-related-information-on-mobile-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरत की खबर: एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे मोबाइल पर पाएं, बस करना होगा यह छोटा सा काम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
जरूरत की खबर: एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे मोबाइल पर पाएं, बस करना होगा यह छोटा सा काम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में फाइनेंशियल प्लानिंग हर किसी के लिए जरूरी है और इसीलिए जानकारों द्वारा लोगों को कहीं न कहीं निवेश करने की सलाह जरूर दी जाती है। मौजूदा वक्त में तो निवेश के बहुत सारे विकल्प हैं, लेकिन एक समय था जब यह विकल्प एलआईसी तक ही सीमित था। आज भी देश का एक बड़ा तबका सबसे ज्यादा इसी पर विश्वास करता है और इसकी पॉलिसी में निवेश करता है। लॉन्ग टर्म यानी लंबे समय तक एलआईसी में निवेश बेहतर रिटर्न देता है। पहले के समय में तो अपनी एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी लेने के लिए लोगों को एलआईसी के दफ्तर जाना पड़ता था, लेकिन आज के समय में बहुत सारी सुविधाएं घर बैठे मिल रही हैं। आप अपनी पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल फोन पर ही ले सकते हैं। इसके लिए क्या करना होगा, आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अगर आप अपनी एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर एलआईसी के साथ लिंक करना होगा। इसके बाद एलआईसी से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारियां आपके पास समय-समय पर पहुंचती रहेंगी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अपने मोबाइल नंबर को एलआईसी से लिंक करने के लिए आपको एलआईसी की साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं और वहां होम पेज पर कस्टमर सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद 'अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स- ऑनलाइन' पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। वहां मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें और उसके बाद डिक्लेरेशन फॉर्म में राइट क्लिक कर सबमिट कर दें। फिर अपना पॉलिसी नंबर भरें। बस आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। अब आपको पॉलिसी से संबंधित सभी जानकारियां समय-समय पर नोटिफिकेशन के जरिये आपको मिलती रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अगर आप एसएमएस के जरिये अपनी एलआईसी पॉलिसी के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 56767877 पर एक मैसेज भेजना होगा। प्रीमियम की किश्त जानना चाहते हैं तो ASKLIC के बाद पॉलिसी नंबर लिखें और उसे 56767877 पर भेज दें और अगर बोनस अमाउंट के बारे में जानकारी चाहिए तो उसके लिए आपको ASKLIC के पॉलिसी नंबर और बोनस लिखकर 56767877 पर भेजना होगा। आपके ये सारे काम झट से हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।