फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Personal Loan: एसबीआई के नए पर्सनल लोन के बारे में जानें सबकुछ, आसान तरीके से ऐसे करें आवेदन

Sun, 12 Dec 2021 05:50 PM IST
शिवानी अवस्थी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Dec 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
SBI Pre Approved Personal Loan Service On Yono App Know Easy Step To Apply
एसबीआई पर्सनल लोन - फोटो : istock

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके काम की है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए लोन के लिए एक नई सेवा की शुरुआत की है। एसबीआई की नई पर्सनल लोन सर्विस प्री अप्रूव्ड लोन पर आधारित है, जिसका मतलब है पहले से लोन की राशि मंजूर होना। इसके तहत बिना किसी डॉक्यूमेंट के ग्राहक को तुरंत लोन की राशि दे दी जाएगी। एसबीआई की ये लोन सर्विस उन लोगों के लिए बहुत काम की है, जिन्हें बिना समय गवाए झटपट ऋण चाहिए। इस तरह का पर्सनल लोन एसबीआई के योनो ऐप पर दिया जा रहा है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और पर्सनल लोन की इंस्टेंट श्रेणी का लाभ लेना चाहते हैं तो आसानी से इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इस लोन के बारे में पूरी जानकारी और आसानी से लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया दी जा रही है।

SBI Pre Approved Personal Loan Service On Yono App Know Easy Step To Apply
एसबीआई पर्सनल लोन - फोटो : SBI

एसबीआई का प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन क्या है?

एसबीआई की इन नई पर्सनल लोन सर्विस के तहत उन ग्राहकों को तुरंत फंड उपलब्ध कराएगा, जिन्हें पैसों की तत्काल जरूरत हो। इस लोन सर्विस के लिए आवेदन करने के बाद बैंक में कोई भी कागजी कार्यवाही नहीं होगी। एसबीआई के योनो ऐप के जरिए आप ऑनलाइन ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल 31 जनवरी 2022 तक इस लोन के लिए आवेदन करने पर प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट दी जाएगी। ग्राहकों को इस लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी पड़ेगी। योनो ऐप पर हफ्ते के सातों दिन और चौबीसों घंटे लोन आवेदन की सुविधा दी जा रही है।

SBI Pre Approved Personal Loan Service On Yono App Know Easy Step To Apply
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

पर्सनल लोन से मिलने वाला फायदा

-ग्राहकों के लिए 31 जनवरी 2022 तक लोन प्रोसेसिंग फीस में छूट रहेगी।

-लोन के लिए आवेदन बेहद आसानी से कर सकते हैं। चार स्टेप में लोन प्रोसेसिंग हो जाएगी।

-लोन आवेदन के तुरंत बाद पैसा आपके खाते में आ जाएगा।

-इस लोन के लिए किसी भी फिजिकल कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होगी।

-लोन घर बैठे मिलेगा, ग्राहक को बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

-27*7 ग्राहक के लिए लोन लेने की सुविधा मिलेगी।

-प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन की ब्याज दर 9.60 फीसदी से शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Pre Approved Personal Loan Service On Yono App Know Easy Step To Apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या आपको मिल सकता है लोन? ऐसे करें चेक

अगर आप इस लोन को लेना चाहते हैं तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि क्या आप एसबीआई के प्री अप्रूव्ड लोन के लिए एलिजिबल हैं या नहीं। बैंक यह लोन सर्विस अपने चुनिंदा ग्राहकों को दे रहा है। इसमें वही ग्राहक शामिल हैं जिसकी सॉलिड क्रेडिट हिस्ट्री और रिपेमेंट ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर होगा। इस लोन सर्विस के लिए खुद की एलिजिबिलिटी जानने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से PAPL लिखकर 567676 पर संदेश भेज दें। आपके पास बैंक से एक मैसेज आएगा जिसमें आप लोन लेने के लायक है या नहीं, बता दिया जाएगा।

विज्ञापन
SBI Pre Approved Personal Loan Service On Yono App Know Easy Step To Apply
एसबीआई पर्सनल लोन आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : Yono App

लोन के लिए आवेदन करने का आसान तरीका

स्टेप 1- एसबीआई के प्री अप्रूव्ड लोन के लिए योनो ऐप पर जाकर आवेदन करें। इसके लिए योनो ऐप पर लॉग इन करें।

स्टेप 2- यहां ड्रॉप डाउन मेनू में 'अवेल नाउ' का विकल्प आएगा। इसे सेलेक्ट करें।

स्टेप 3- फिर जितना लोन चाहिए, वह राशि और उसकी अवधि के बारे में लिखें।

स्टेप 4- इतना करने पर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करते ही आपके खाते में पैसा आ जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed