Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Forex Reserves Rise by $46.67 Billion, Gold Reserves Cross 880 Tonnes: RBI Report

आरबीआई रिपोर्ट: विदेशी मुद्रा भंडार में 46.67 अरब डॉलर का इजाफा, सोने का भंडार भी 880 टन पार; जानें बड़ी बातें

Thu, 26 Nov 2026 04:41 AM IST
शिवम गर्ग अजीत खरे, नई दिल्ली।
अजीत खरे, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Nov 2026 04:41 AM IST
सार

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में मार्च से सितंबर 2026 के बीच 46.67 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। आरबीआई के मुताबिक, सितंबर के अंत तक यह बढ़कर 737.78 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, देश में रखे सोने का भंडार भी 740 टन के पार हो गया है। हालांकि, इस दौरान विदेशी निवेशकों की निकासी से दबाव भी देखने को मिला।

विज्ञापन
India Forex Reserves Rise by $46.67 Billion, Gold Reserves Cross 880 Tonnes: RBI Report
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और पश्चिमी एशिया संकट के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 46.67 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च 2026 के 691.11 अरब डॉलर से बढ़कर सितंबर के अंत में 737.78 अरब डॉलर हो गया।  भारतीय रिजर्व बैंक की छमाही रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं। 

विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर छमाही रिपोर्ट के अनुसार, देश के भीतर रखा गया सोना मार्च 2026 के 680.05 मीट्रिक टन से बढ़कर सितंबर 2026 में 740.13 मीट्रिक टन हो गया है। इस वृद्धि के साथ, सितंबर 2026 तक केंद्रीय बैंक के पास कुल 880.52 मीट्रिक टन सोने में से लगभग 84.06 प्रतिशत हिस्सा देश के भीतर मौजूद है।
विज्ञापन


एफपीआई की निकासी से मुद्रा भंडार पर दबाव
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 के दौरान भुगतान संतुलन के आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में 8.1 अरब डॉलर की कमी आई। इस दौरान पोर्टफोलियो निवेश से 9.6 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी हुई। एफडीआई के रूप में 6.1 अरब डॉलर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफडीआई में आई गिरावट
आरबीआई के अनुसार, सितंबर में देश का शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नकारात्मक होकर 4.95 अरब डॉलर पर आ गया, जो अगस्त में 3.3 अरब डॉलर सकारात्मक था। विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी 6.45 अरब डॉलर और भारतीय कंपनियों के विदेशी निवेश 4.41 अरब डॉलर में उछाल के कारण यह गिरावट आई।


सितंबर में 6.93 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी
आरबीआई ने सितंबर में हाजिर मुद्रा बाजार से 6.936 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की। यह आंकड़ा अगस्त की 43.264 अरब डॉलर की खरीद के मुकाबले काफी कम है। सितंबर लगातार चौथा महीना रहा जब केंद्रीय बैंक ने हाजिर बाजार से डॉलर खरीदे। इससे पहले जुलाई में 18.652 अरब डॉलर और जून में 56.1 करोड़ डॉलर की खरीद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed