फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sensex and Nifty: आसान भाषा में समझें क्या होते हैं सेंसेक्स और निफ्टी, और क्या है इनके बीच का अंतर

Sun, 12 Dec 2021 02:41 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Sensex and Nifty What is Sensex and Nifty know the basic difference between them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

आज हम जानेंगे सेंसेक्स और निफ्टी क्या हैं और इनके बीच का खास अंतर क्या होता है? अक्सर हम सभी लोग टीवी, समाचार पत्र या किसी अन्य जगहों पर सेंसेक्स और निफ्टी के बारे में सुनते रहते हैं। रोजाना टीवी चैनलों और समाचार पत्रों पर इनके उतार चढ़ाव को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं। वहीं दूसरी तरफ क्या कभी आपने इस बारे में पता लगाया है कि सेंसेक्स और निफ्टी क्या होते हैं? और इनके बीच क्या अंतर है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -

सेंसेक्स

सेंसेक्स BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का एक सूचकांक है। सेंसेक्स के सूचकांक में मार्केट कैप के आधार पर देश के 13 अलग अलग सेक्टर से 30 सबसे बड़ी कंपनियों को इंडेक्स किया जाता है।। इसमें रिलायंस, टीसीएस, इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स की वैल्यू 58,786.67 पर चल रही है।

Sensex and Nifty What is Sensex and Nifty know the basic difference between them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सेंसेक्स की शुरुआत 1 जनवरी 1986 को की गई थी। इसमें कुल 30 कंपनियां शामिल हैं। इस कारण इसको BSE30 के नाम से भी जाना जाता है। सेंसेक्स के उतार चढ़ाव से ये पता चलता है कि देश की बड़ी कंपनियों और शेयर बाजार की क्या स्थिति है?

Sensex and Nifty What is Sensex and Nifty know the basic difference between them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

निफ्टी

निफ्टी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आता है। निफ्टी में देश की कुल 50 कंपनियों को इंडेक्स किया जाता है। इन कंपनियों का चुनाव देश के 12 अलग अलग सेक्टर से किया जाता है। निफ्टी शब्द नेशनल और 50 से मिलकर बना है। निफ्टी को निफ्टी 50 के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sensex and Nifty What is Sensex and Nifty know the basic difference between them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसकी शुरुआत साल 1994 में की गई थी। निफ्टी में हो रहे उतार चढ़ाव से बाजार के विषय में पता चलता है कि उसका रुख किस दिशा में जा रहा है। आइए जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी में खास अंतर क्या है?

विज्ञापन
Sensex and Nifty What is Sensex and Nifty know the basic difference between them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अंतर

  • सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आता है। वहीं निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स है।
  • सेंसेक्स के भीतर 30 कंपनियां इंडेक्स हैं। वहीं निफ्टी के भीतर कुल 50 कंपनियों को शामिल किया गया है।
  • सेंसेक्स का बेस वैल्यू 100 है। वहीं निफ्टी का 1000। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed