फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अब ओटीपी की मदद से निकलेगा एटीएम से पैसा, SBI लेकर आया है नया नियम

Thu, 28 Oct 2021 11:07 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
SBI OTP based cash withdrawal system is introduced by State bank of India know all details about this
SBI OTP based cash withdrawal system - फोटो : Istock

बीते कुछ सालों में एटीएम कार्ड से होने वाले फ्रॉड के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई एक नया नियम लेकर आया है। इस नियम के अंतर्गत एसबीआई के ग्राहकों को एटीएम से पैसों को निकालते वक्त ओटीपी दर्ज करना होगा। इस नियम के आने से एटीएम कार्ड के साथ होने वाली धोखाधड़ी के मामलों में कमी देखने को मिलेगी। देश भर में अब तक कई लोग एटीएम कार्ड के साथ होने वाले फ्रॉड के शिकार हुए हैं। इस कारण उनको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ये नया नियम लेकर आया है। इससे एटीएम से पैसों को निकालते वक्त ग्राहकों को सुरक्षा मिलेगी। इस रूल के आने से कोई दूसरा व्यक्ति धोखाधड़ी के जरिए आपके एटीएम कार्ड से पैसा नहीं निकाल पाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एसबीआई के इस नए नियम के बारे में विस्तार से -

SBI OTP based cash withdrawal system is introduced by State bank of India know all details about this
SBI OTP based cash withdrawal system - फोटो : Istock

अब एसबीआई के ग्राहकों को एटीएम से पैसों को निकालते वक्त 4 अंकों के ओटीपी को दर्ज करना होगा, जो कि उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। एक बार जब आपका ओटीपी वेरीफाई हो जाएगा, उसके बाद ही आप अपने कैश को एटीएम से निकाल सकेंगे। 

SBI OTP based cash withdrawal system is introduced by State bank of India know all details about this
SBI OTP based cash withdrawal system - फोटो : Istock

इस बात की जानकारी एसबीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। ट्वीट करते हुए उसने लिखा - "ओटीपी बेस्ड नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ एक टीकाकरण है। धोखेबाजों से आपको बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI OTP based cash withdrawal system is introduced by State bank of India know all details about this
SBI OTP based cash withdrawal system - फोटो : Istock

ओटीपी बेस्ड नकद निकासी की सुविधा केवल वही लोग उठा सकते हैं, जिनके पास एसबीआई कार्ड है। इस नए नियम का मकसद एटीएम कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। इस नए नियम के आने से एसबीआई के लाखों ग्राहकों को फायदा पहुंचेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed