फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMJJBY: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के हैं ढेरों लाभ, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

Tue, 23 Nov 2021 11:36 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana know all details about this scheme
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : pmjjby

आज के दौर में अपने परिवार की चिंता हम सभी लोगों को होती है। उन्हीं को ध्यान में रखकर हम में से ज्यादातर लोग बचत करते हैं। हालांकि कई बार दुर्भाग्यवश परिवार के मुख्य सदस्य की जब मृत्यु होती है, उस समय परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक ऐसी खास योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आपनी नामौजूदगी में अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई थी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एक साल का लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इस कारण आपको हर साल इसको रिन्यू करवाना पड़ेगा। भविष्य में अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु होती है, तो योजना के अंतर्गत नॉमिनी को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana know all details about this scheme
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : Istock

इस योजना को खरीदने पर व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसके परिवार के सदस्यों को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। इस टर्म प्लान को लेने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 50 साल होनी चाहिए। भारत का कोई भी नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है। 

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana know all details about this scheme
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : pixabay

वहीं इस योजना की परिपक्वता आयु 55 साल है। इस पॉलिसी को खऱीदनेे के लिए आपको हर साल 330 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। पैसों को आपके बैंक खाते से ईसीएस की मदद से ले लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana know all details about this scheme
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : iStock

इस योजना को खरीदने के लिए आपको आधार कार्ड, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक अकाउंट के पासबुक की जरूरत होगी। इसको खरीदने के लिए आपको किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी। इस प्लान में आप एलआईसी के जरिए अपना खाता खुलवा सकते हैं।  इसके अलावा सरकार ने कुछ निजी इंश्योरेंस कंपनियों को भी अधिकृत कर रखा है। 

विज्ञापन
Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana know all details about this scheme
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को क्लेम करने की प्रक्रिया काफी आसान है। बीमा धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को पॉलिसीधारक के बैंक में जाकर जीवन ज्योति बीमा क्लेम फॉर्म एंड डिस्चार्ज स्लिप लेनी होगी। उसके बाद इस स्लिप के साथ मृत्यु प्रमाणपत्र और कैंसल चेक के फोटोग्राफ को जमा करना है। वेरिफिकेशन के बाद आपका क्लेम सेटल हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed