फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PFRDA: पीएफआरडीए ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अब पेंशन फंड एनपीएस में 4 बार बदलाव कर सकेंगे सब्सक्राइबर्स

Wed, 29 Dec 2021 05:11 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 29 Dec 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
PFRDA Now subscribers will be able to make changes in pension fund NPS 4 times in a year
अब पेंशन फंड एनपीएस में कर सकेंगे 4 बार बदलाव - फोटो : Istock

नए साल के साथ काफी चीजों में नया बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए जल्दी ही राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यानी एनपीएस योजना के ग्राहकों को एक वित्तीय वर्ष के दौरान चार बार निवेश करने के पैटर्न में बदलाव करने की अनुमति देने जा रहा है। ईटी से मिली जानकारी के मुताबिक चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने कहा कि इस योजना में सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। यही कारण है कि इसमें कुछ बदलाव किया जा रहा है। वर्तमान में एनपीएस ग्राहकों को एक वित्तीय वर्ष में केवल दो बार ही निवेश के पैटर्न में बदलाव करने की अनुमति है, लेकिन अब इसको बढ़ाकर चार बार करने की बात कही जा रही है। इस नए बदलाव के माध्यम से ग्राहकों को और भी अधिक सुविधा दी जाने की तैयारी की जा रही है। आइए इस योजना के बारे में और जानते हैं।  

PFRDA Now subscribers will be able to make changes in pension fund NPS 4 times in a year
अब पेंशन फंड एनपीएस में कर सकेंगे 4 बार बदलाव - फोटो : pixabay

मौजूदा समय में क्या है नियम 

  • इनकम टैक्स के चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय का कहना है कि वर्तमान में नियमों के मुताबिक अभी कोई भी एक साल में दो बार निवेश विकल्प में बदलाव कर सकता है, लेकिन जल्द ही हम इसे बढ़ाकर चार तक करने जा रहे हैं। दरअसल, एसोचैम द्वारा एनपीएस योजना पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएफआरडीए केवल ये चाहता है कि पेंशन फंड बनाने के लिए ये एक दीर्घकालिक निवेश प्रोडक्ट बना रहे साथ ही इसे म्यूचुअल फंड योजना जैसा न माना जाए।
PFRDA Now subscribers will be able to make changes in pension fund NPS 4 times in a year
अब पेंशन फंड एनपीएस में कर सकेंगे 4 बार बदलाव - फोटो : pixabay

योजना में कहां होता है निवेश 

  • इस योजना के तहत सब्सक्राइबर अपने निवेश को सरकारी सिक्योरिटी, एसेट-समर्थित, डेब्ट इंस्ट्रूमेंट और ट्रस्ट-स्ट्रक्चर्ड निवेश, शार्ट टर्म डेब्ट इन्वेस्टमेंट साथ ही इक्विटी व संबंधित में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, ग्राहकों के अलग-अलग सेट के लिए अलग-अलग तरह के ही नियम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PFRDA Now subscribers will be able to make changes in pension fund NPS 4 times in a year
अब पेंशन फंड एनपीएस में कर सकेंगे 4 बार बदलाव - फोटो : pixabay
  • इसको समझने के लिए उदाहरण लें तो, सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों इक्विटी में ज्यादा निवेश नहीं कर सकते जबकि कॉर्पोरेट क्षेत्र के कर्मचारियों को इक्विटी के लिए एसेट का 75% तक आवंटित करने की अनुमति है। साथ ही साल में एक बार सब्सक्राइबर्स को फंड मैनेजर बदलने की भी अनुमति है। ये फंड मैनेजर पसंद के अनुसार ग्राहकों की पेंशन एसेट को निर्धारित निवेश योजनाओं में निवेश करते हैं।
विज्ञापन
PFRDA Now subscribers will be able to make changes in pension fund NPS 4 times in a year
अब पेंशन फंड एनपीएस में कर सकेंगे 4 बार बदलाव - फोटो : pixabay

एनपीएस के पेंशन फंड मैनेजर 

  • इस समय एनपीएस के पेंशन फंड मैनेजर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड मैनेजमेंट कंपनी, कोटक महिंद्रा पेंशन फंड, एलआईसी पेंशन फंड, यूटीआई रिटायरमेंट सॉल्यूशंस, एसबीआई पेंशन फंड, बिड़ला सन लाइफ पेंशन मैनेजमेंट और एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट कंपनी है। 
  • बंद्योपाध्याय का ये भी कहना है कि पीएफआरडीए ग्राहकों को सेवानिवृत्ति के बाद एक वेरिएबल एन्युटी प्रोडक्ट देना चाहता है, जिसके तहत उन्हें मुद्रास्फीति से बचाया जा सके। इसके लिए बीमा नियामक के साथ एन्युटी सर्विस प्रोवाइडर से भी बातचीत जारी है, कि क्या वे इस प्रकार के प्रोडक्ट के बारे में सोच सकते हैं, जिससे मुद्रास्फीति के खिलाफ कुछ राहत मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed