फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के पड़ोसी देशों में बहुत सस्ता है पेट्रोल-डीजल, दाम 50 रुपये से भी नीचे

Mon, 21 May 2018 12:32 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
petrol, diesel is cheaper in these countries than india
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत में जहां पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई है, वहीं पड़ोसी देशों में इसकी कीमतें काफी कम हैं। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा एक्साइज एवं वैट के तौर पर लिए जाने वाले टैक्स की बदौलत देश में पेट्रोल काफी महंगा है। 

श्रीलंका में सबसे सस्ता पेट्रोल

petrol, diesel is cheaper in these countries than india
भारत के पड़ोस में नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे देश हैं, जहां पर आज की तारीख में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी कम कम हैं। श्रीलंका में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को केवल 49.60 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में 50.60 रुपये, नेपाल में 66.60 रुपये और बांग्लादेश में 68.40 रुपये प्रति लीटर है। 

40 रुपये है डीजल

petrol, diesel is cheaper in these countries than india
पड़ोसी देशों में डीजल भी 40 रुपये से नीचे है। सबसे सस्ता डीजल श्रीलंका में 40.3 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पाकिस्तान में इसके लिए लोगों को भारत के बाद सबसे ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है। यहां पर इसकी कीमत 57 रुपये प्रति लीटर है। बांग्लादेश में 51.70 रुपये और नेपाल में इसके लिए 54.70 रुपये देने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल खरीदने पर आमदनी का 20 फीसदी हिस्सा खर्च

petrol, diesel is cheaper in these countries than india
भारत में एक आम आदमी पेट्रोल-डीजल को खरीदने के लिए अपनी प्रतिव्यक्ति आय का 20 फीसदी खर्च करता है। इससे लोगों पर इसका असर काफी पड़ता है, क्योंकि यहां पर आय काफी कम है। अमेरिका को छोड़कर विकसित देशों में पेट्रोलियम पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाए जाते हैं।  इस वजह से उन देशों के नागरिकों पर पेट्रोलियम की ऊंची कीमतों का उतना असर नहीं पड़ता जितना हम भारतीयों पर। 
 
विज्ञापन

यह हो सकता है जीएसटी लगने के बाद पेट्रोल का रेट

petrol, diesel is cheaper in these countries than india

डीलर का प्राइस (वैट, एक्साइज छोड़कर)               35.15
सीजीएसटी                                                        14.92
डीलर का कमीशन                                                3.6
एसजीएसटी                                                         4.92
रिटेल बिक्री मूल्य                                                48.59
कितना होगा बदलाव                                           34.29%

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed