Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   developed india 2047 taking shape through strong reforms and investment pm modi

विकसित भारत 2047 का सपना कैसे होगा साकार?: पीएम मोदी ने बताया रोडमैप, किन छह स्तंभों पर जोर

Wed, 25 Nov 2026 03:35 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Nov 2026 03:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मजबूत सुधारों और निवेश से विकसित भारत 2047 की नींव रखी जा रही है। इसके लिए सरकार और उद्योग जगत को मिलकर काम करना होगा। रोडमैप में किन बातों पर जोर दिया गया है। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
developed india 2047 taking shape through strong reforms and investment pm modi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विकसित भारत 2047 यात्रा मजबूत सुधारों और मुख्य क्षेत्रों में निवेश से आकार ले रही है। पीएमओ इंडिया ने एक्स पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष आर. मुकुंदन के एक लेख का जिक्र किया। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे बुनियादी ढांचे में निवेश, जीएसटी, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे, कॉर्पोरेट कर (टैक्स) में सुधार, पीएलआई योजनाओं और व्यापार समझौतों के जरिये विकास की नींव रखी गई है। 
विज्ञापन


पोस्ट में आगे कहा कि भारत की आर्थिक क्षमता को स्थायी समृद्धि में बदलने के लिए सरकार और उद्योग जगत को 'टीम भारत' के रूप में मिलकर काम करना चाहिए। आर. मुकुंदन ने एक प्रमुख वित्तीय दैनिक समाचार पत्र में एक लेख लिखा। इसमें उन्होंने कल्पना की है कि अगस्त 2047 में, भारत की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष पर, सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के अध्यक्ष क्या लिखेंगे। साथ ही, उन्होंने एक 'विकसित भारत' तक पहुंचने के लिए जरूरी रोडमैप भी पेश किया है।
विज्ञापन


मुकुंदन भारत को एक उच्च-आय वाले देश के रूप में देखते हैं, जहां मैन्युफैक्चरिंग का कुल उत्पादन में 25 प्रतिशत योगदान हो, औपचारिक रोजगार और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, और भारतीय कंपनियां सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा तथा फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में अग्रणी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भारत की आर्थिक स्थिति क्या है?
वर्तमान आर्थिक पैमानों का जिक्र करते हुए, मुकुंदन ने कहा कि 2025 तक प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) 2,760 डॉलर थी, विनिर्माण का जीवीए (सकल मूल्य वर्धन) में योगदान लगभग 15 प्रतिशत था, और आरएंडडी (अनुसंधान और विकास) पर खर्च जीडीपी का 0.84 प्रतिशत था।

किन क्षेत्रों में भारत ने हासिल की उपलब्धियां?
लेख में आगे बताया गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में स्मार्टफोन भारत का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बन गए। इस दौरान सेमीकंडक्टर से जुड़ी 12 परियोजनाओं को मंजूरी मिली, गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट के पार पहुंच गई, और अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच घोषित 26.6 लाख करोड़ की परियोजनाओं में 86 प्रतिशत निवेश निजी क्षेत्र से आया।


ये भी पढ़ें: कोलकाता निकाय चुनाव: मतदान टालने के हाईकोर्ट के फैसले पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत; क्या कहा?

आर्थिक विकास में किन सुधारों की रही भूमिका?
इसमें आगे कहा कि जीएसटी सुधारों, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, बुनियादी ढांचे में निवेश और पीएलआई (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन) योजनाओं की मदद से भारत की आर्थिक वृद्धि दर लगभग 8 प्रतिशत के स्तर पर बनी रही।

विकसित भारत का रोडमैप किन स्तंभों पर टिका है?
इस रोडमैप में मुख्य स्तंभ बताए गए हैं। इसमें कंपनियों को कुछ अहम सुझाव दिए गए हैं।
- मांग बढ़ने का इंतजार करने के बजाय कंपनियां पहले ही अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएं।
- आयात या सरकार के स्थायी संरक्षण पर निर्भर न रहें।
- देश के भीतर अनुसंधान और विकास को मजबूत करें।
- कारोबार को आसान बनाने तक ही सीमित न रहें।
- राज्यों में सुधारों के जरिये काम की गति बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed