भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है, जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। ये कंपनी सरकारा द्वारा संचालित है और निवेशकर्ताओं को निवेश के अलग-अलग प्लान ऑफर करती है। अब इस बीमा कंपनी ने एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है सरल पेंशन योजना, जो कि एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है। इस योजना के तहत पॉलिसीधारक को सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा करना होगा। उसके बाद पूरी जिंदगी उसे पेंशन मिलती रहती है।
LIC Saral Pension Yojana: एलआईसी का ये प्लान आपके भविष्य को रखेगा सुरक्षित, एक बार प्रीमियम भरने पर जिंदगी भर मिलेगी पेंशन
पॉलिसी लेते ही हो जाएगी पेंशन की शुरुआत
इस योजना की शुरुआत इसी साल हुई थी। एलआईसी की ये योजना इमीडिएट एन्युटी प्लान है यानी पॉलिसी लेते ही पेंशन की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही पॉलिसीधारक को विकल्प दिया जाता है कि वो पेंशन हर महीने लेगा, तिमाही लेगा, छमाही लेगा या साल भर में एक बार लेगा। पॉलिसीधारक जिस भी विकल्प का चुनाव करेगा, उसी तरह से पेंशन की शुरुआत होगी। सबसे बड़ी बात ये है कि पॉलिसी शुरू होने की तारीख से छह महीने बाद पॉलिसीधारक किसी भी समय लोन ले सकते हैं।
दो विकल्पों में से चुन सकते हैं कोई एक एन्युटी
एलआईसी की इस सरल पेंशन योजना के तहत पॉलिसीधारक दो उपलब्ध विकल्पों में से कोई एक एन्युटी चुन सकता है।
पहला विकल्प
इस योजना का पहला विकल्प है खरीद मूल्य के 100% रिटर्न के साथ लाइफ एन्युटी। ये विकल्प एक व्यक्ति के लिए है। यानी जब तक वह व्यक्ति जीवित है, उसे पेंशन मिलती रहेगी और पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को वापस कर दिया जाएगा।
दूसरा विकल्प
दूसरा विकल्प है संयुक्त जीवन पेंशन योजना। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों से लिंक्ड होती है। इसमें पति या पत्नी को जीवनपर्यंत पेंशन मिलती रहेगी। वहीं अगर किसी एक की मृत्यु होती है, तो दूसरे व्यक्ति को उसके जीवित रहने तक पेंशन मिलती रहेगी। इसके अलावा दोनों पेंशनधारी की मृत्यु के बाद नॉमिनी को वह बेस प्राइस दे दी जाती है जो पॉलिसी लेते वक्त चुकाई गई थी।