अगर आप कोई बिजनेस करते हैं और आपको हर रोज ट्रांजैक्शन करने की जरुरत होती है तो आपको करंट अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई बिजनेस करने वाले लोगों को करंट अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। एसबीआई का ये करंट अकाउंट छोटे व्यवसायियों, पेशेवरों, व्यापारियों के लिए उपयुक्त है जो कम लागत में सभी सुविधाओं सहित करंट अकाउंट चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं, भारतीय स्टेट बैंक करेंट अकाउंट की ओपनिंग पर कई शानदार ऑफर भी दे रहा है। इसमें सबसे खास अकाउंट है एसबीआई गोल्ड करेंट अकाउंट। इसमें बैंक अपने ग्राहकों को कई ऑफर कर रहा है। इससे पहले एसबीआई बिजनेस करने वालों को प्लेटिनम करंट अकाउंट के भी फायदे दे रहा है। तो आइए आज आपको बताते हैं एसबीआई गोल्ड करंट अकाउंट के फायदों के बारे में, जिसे जानकर आप भी आज ही अपना अकाउंट ओपन करा सकते हैं...
SBI Gold Current Account: एसबीआई के इस करेंट अकाउंट में मिल रहे हैं शानदार फायदे, जानें डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां भी मिलेगी कैश डिपोडिट की सुविधा
एसबीआई के गोल्ड करंट अकाउंट को ओपन करवा कर आप नॉन होम ब्रांच में भी हर रोज 5 लाख रुपये तक डिपोजिट कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें खुद अकाउंट होल्डर नॉन होम ब्रांच से हर रोज एक लाख रुपये निकाल सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, होम ब्रांच में आप अनलिमिटेड फ्री कैश निकाल सकेंगे।
एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी
Here’s your golden chance to grow your business with SBI Current Account.
एसबीआई ने बीते दिन अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए एसबीआई गोल्ड करंट अकाउंट के फायदों के बारे में जानकारी दी है। एसबीआई ने जानकारी देते हुए लिखा कि, आपके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चालू खाते के साथ अपना व्यवसाय बढ़ाने का सुनहरा मौका है। आप अभी अपना अकाउंट खुलवाते हुए कई तरह के लाभ उठा सकते हैं।
Open your account now and enjoy a wide range of benefits!
Know more: https://t.co/pWo3FK5OPo#SBICurrentAccount #KhushiyonKaKhaata #GoldCurrentAccount pic.twitter.com/5ExQSg2rzK
- एसबीआई में गोल्ड करेंट अकाउंट में आपका मंथली एवरेज बैलेंस 1,00,000 रुपये है।
- आप इस अकाउंट में हर महीने 25 लाख रुपये फ्री में डिपोजिट कर सकते हैं।
- आपको हर महीने 300 मल्टीसिटी पेज का चेकबुक उपलब्ध कराया जाएगा।
- आप अपने होम ब्रांच से कैश बिना किसी चार्ज के निकाल सकते हैं।
- आप सभी 22,000 से ज्यादा एसबीआई ब्रांच में पैसे की निकासी और जमा कर सकते हैं।
- अगर आप ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो RTGS और NEFT फ्री में कर सकते हैं।
- आप हर महीने 50 फ्री डिमांड ड्राफ्ट की सुविधा ले सकते हैं।
- आप अगर चाहें तो किसी दूसरे ब्रांच में अपना करेंट अकाउंट ट्रांसफर भी करा सकते हैं।