Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Smartphone and TV Price Hike: Samsung, Xiaomi Increase Prices After Diwali

दिवाली के बाद महंगाई का झटका: महंगे हुए टीवी और स्मार्टफोन, सैमसंग-शाओमी ने 18.75% तक बढ़ाए दाम; नई दरें लागू

Tue, 24 Nov 2026 03:16 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Nov 2026 03:16 AM IST
सार

दिवाली के बाद स्मार्टफोन, टीवी और घरेलू उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी ने ग्राहकों का बजट बिगाड़ दिया है। सैमसंग और शाओमी के फोन 4,000 रुपये तक महंगे हुए हैं। कच्चे माल और मेमोरी चिप की महंगाई के बीच क्या आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम और बढ़ेंगे?

विज्ञापन
Smartphone and TV Price Hike: Samsung, Xiaomi Increase Prices After Diwali
स्मार्टफोन की कीमत लगातार बढ़ रही है - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

दिवाली के बाद इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतें फिर बढ़ने लगी हैं। कई कंपनियों ने स्मार्टफोन, टेलीविजन और घरेलू उपकरणों के दाम बढ़ा दिए हैं। सैमसंग और शाओमी ने अपने कई स्मार्टफोन मॉडल की कीमतों में 18.75 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें 15-16 नवंबर से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन


सैमसंग गैलेक्सी ए 07 5जी (4जीबी+128जीबी) की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है। इसी तरह शाओमी रेडमी ए7 प्रो 5जी (4जीबी+128जीबी) की कीमत 15,999 रुपये से बढ़ाकर 18,999 रुपये कर दी गई है। इसके दाम में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सैमसंग गैलेक्सी ए57 और शाओमी रेडमी नोट 17 प्रो 5जी के चुनिंदा वेरिएंट भी 4,000 रुपये तक महंगे हुए हैं।
विज्ञापन


और महंगे हो सकते हैं उत्पाद
उद्योग जगत के अधिकारियों का अनुमान है कि 2026 में स्मार्टफोन की कुल कीमतों में बढ़ोतरी 40% से अधिक, टीवी में 20% और घरेलू उपकरणों में 15 से 20% तक पहुंच सकती है। कंपनियों को अब लागत नियंत्रण पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी और घरेलू उपकरणों पर भी बढ़े दाम
शाओमी ने टेलीविजन की कीमतों में 7%तक इजाफा किया है। वहीं, हायर और गोदरेज ने भी अपने उत्पादों के दाम 7% तक बढ़ाए हैं। एलजी, सैमसंग और डाइकिन जैसी कंपनियां दिवाली से पहले ही कुछ श्रेणियों में पांच से 10%तक कीमतें बढ़ा चुकी थीं। सैमसंग ने अपने 43 से 75 इंच के टीवी की कीमतों में 1,000 से 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।


मेमोरी चिप से लेकर कच्चे माल तक महंगे
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत बड़ी चुनौती बन गई है। इससे लागत बढ़ रही है। वहीं, घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों को तांबा और एल्युमिनियम जैसे कच्चे माल की महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed