मंगलवार को धनतेरस के साथ ही दिवाली का पांच दिनों का त्योहार शुरू हो जाएगा। फेस्टिव सीजन में आज कल ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। टीवी, फ्रिज से लेकर के फर्नीचर को खरीदने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए ज्यादातर ऑर्डर किया जा रहा है। कई बार लोग ऑनलाइन साइट पर सामान खरीदने पर धोखे का शिकार हो रहे हैं। अगर आप फर्नीचर भी ऑनलाइन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर पांच बातों का ध्यान रखें, जिनसे आप फायदे में रहेंगे।
ऑनलाइन खरीद रहे हैं फर्नीचर तो रखें इन बातों का ख्याल, नहीं होगा नुकसान
फर्नीचर खरीदने से पहले खुद करें चेक
ऑनलाइन फर्नीचर खरीदने से पहले अपनी आंखो से उस सामान को चेक करें। अगर वेबसाइट की कोई शॉप है तो वहां पर देखकर आएं ताकि आप अच्छे से सामान की जांच-परख कर सकें। अगर वेबसाइट की कोई दुकान नहीं है तो फिर सोशल मीडिया का सहारा लें और वेबसाइट का पेज अगर बना हो तो चेक करें।
देना पड़ेगा 28 फीसदी जीएसटी
1 जुलाई से लागू हुए जीएसटी में किसी भी तरह का फर्नीचर खरीदने पर 28 फीसदी जीएसटी देना होगा। फर्नीचर लग्जरी आइटम की कैटेगरी में आ जाएगा। इसी के चलते उस पर लगने वाला टैक्स 28 फीसदी कर दिया गया है यानी अगर अब आप कोई फर्नीचर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।
कभी न करें क्वालिटी से समझौता
बेशक फर्नीचर महंगा हो, लेकिन क्वालिटी से समझौता न करें। जितनी अच्छी क्वालिटी लकड़ी की होगी, उतना ही भारी फर्नीचर होगा, इसलिए फर्नीचर खरीदते वक्त इसके वजन का अंदाज जरूर करें। खरीदने से पहले फर्नीचर पर बैठकर जरूर देखें ताकि आप यह अंदाजा लगा सकें कि यह कुर्सी या सोफा कितना आरामदायक है। लेदर से बना सोफा सेट बेशक देखने में मॉडर्न लगता हो, पर यह ज्यादा टिकाऊ नहीं होता।
घर में मौजूद स्पेस के हिसाब से करें खरीददारी
ऑनलाइन फर्नीचर जैसे कि सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, डबल बेड आदि खरीदने से पहले घर में मौजूद स्पेस का ध्यान रखें। कहीं ऐसा न हो कि जगह के हिसाब से फर्नीचर बड़ा या छोटा आ जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार ऑनलाइन फोटो देखकर के साइज का अनुमान नहीं लगता है।