फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस व्यापारी ने कार और फ्लैट का गिफ्ट दिया था दिवाली पर, इस बार फिर टिकी नजरें...

Fri, 13 Oct 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 13 Oct 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
diamond company from surat gives expensive gifts to its employess on diwali

दिवाली पर प्रत्येक कंपनी अपने कर्मचारियों को गिफ्ट के तौर पर मिठाई के डिब्बे के साथ बोनस या फिर अन्य आइटम बांटती है। लेकिन हम बात कर रहे हैं एक ऐसी कंपनी की जो अपने कर्मचारियों को दिवाली पर टारगेट पूरा होने करने की खुशी में गिफ्ट के तौर पर ऐसा कुछ अप्रत्याशित सा दे रही है जो हर साल सुर्खियों में बनता रहा है। हम आपको बताने जा रहे हैं इस कंपनी और मालिक के बारे में.....

diamond company from surat gives expensive gifts to its employess on diwali
सूरत की है कंपनी
यह कंपनी गुजरात के सूरत में है और हीरे के एक्सपोर्ट बिजनेस में काम कर रही है। हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया की कंपनी हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने हीरा तराशने में महारत रखने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें दिवाली के बोनस में कार, फ्लैट, टू-व्हीलर दिया था।
diamond company from surat gives expensive gifts to its employess on diwali
2016 में भी दी थी 1260 कारें
पिछले साल ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को पिछले साल दिवाली बोनस के तौर पर 1,260 कारें दीं और 400 कर्मचारियों को घर खरीदने में मदद भी की है। इस कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
diamond company from surat gives expensive gifts to its employess on diwali
डायमंड फर्म का है 71 देशों में कारोबार
हरे कृष्णा एक्सपोर्ट का दुनिया के 71 देशों में हीरे का कारोबार फैला हुआ है। हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने अपने गोल्डन जुबली अवसर पर कर्मचारियों को बोनस देन के लिए 51 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 
विज्ञापन
diamond company from surat gives expensive gifts to its employess on diwali

2011 से दे रहे हैं ऐसा बोनस
सावजी ढोलकिया 2011 से ही अपने कर्मचारियों को इसी तरह का खास दिवाली बोनस देते रहे हैं। पिछले वर्ष कर्मचारियों को दिवाली बोनस में उन्होंने 491 कारें और 200 फ्लैट दिए थे। अपने चाचा से कर्ज लेकर हीरे का कारोबार शुरू करने वाले सावजी ढोलकिया गुजरात के अमरेली जिले के दुधाला गांव के रहने वाले हैं। जी-तोड़ मेहनत करने के बाद वह कंपनी को ऊंचाईयों तक ले गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed