हम अपने जीवन में कई तरीकों से पैसों की सेविंग करते हैं, ताकि ये पैसे हमारे भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर सके। हम कई चीजों में पैसे निवेश करते हैं और कुछ इस तरह ही है आपका पीएफ खाता, जिसमें हर महीने आपकी सैलरी के हिसाब से पैसे जमा होते हैं। जब आप कहीं नौकरी करते हैं, तो वहीं आपकी सैलरी के हिसाब से आपका पीएफ कटता है जिसे आप नौकरी छोड़ने के बाद या बीच में जरूरत पड़ने पर भी निकाल सकते हैं। वहीं, पिछले दिनों सरकार ने लोगों के पीएफ खाते में ब्याज भी भेजा है, क्योंकि आपके इस खाते पर आपको ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में आपके मन में ये उत्सुकता तो जरूर होगी कि आखिर आपके खाते में ब्याज आया है या नहीं? और अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके खाते पर कितना ब्याज मिला है, तो चलिए हम आपको इसका एक आसान सा तरीका बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"619e2a78dc0d83055307a089","slug":"how-to-check-your-provident-fund-account-interest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: जानना चाहते हैं आपके पीएफ खाते पर कितना मिला है ब्याज, तो ये रहा जानने का आसान तरीका","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बात काम की: जानना चाहते हैं आपके पीएफ खाते पर कितना मिला है ब्याज, तो ये रहा जानने का आसान तरीका
Wed, 24 Nov 2021 05:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Nov 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
पीएफ का ब्याज चेक करने का तरीका
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ का ब्याज चेक करने का तरीका
- फोटो : पीटीआई
ऐसे कर सकते हैं चेक
- आपके पीएफ खाते में ब्याज आया है या नहीं, इसको आप एक मोबाइल नंबर द्वारा जान सकते हैं, जिसे ईपीएफओ द्वारा जारी किया गया था। ये नंबर है 7738299899।
पीएफ का ब्याज चेक करने का तरीका
- फोटो : iStock
ये रहा प्रोसेस
- आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो नंबर पीएफ खाते से लिंक हो) से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 नंबर पर भेज देना है। जैसे ही आप मैसेज भेज देंगे, तो उसके बाद आपका पीएफ बैलेंस और कितना ब्याज आपके खाते पर मिला है, इसकी जानकारी आपको दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ का ब्याज चेक करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
इन भाषाओं में पा सकेंगे जानकारी
- पीएफ खाते के बैलेंस पर कितना ब्याज मिला है। इसकी जानकारी आप सिर्फ अंग्रेजी या हिंदी भाषा में ही नहीं पा सकते हैं। बल्कि आप ये जानकारी बाकी भाषाओं जैसे- मराठी, पंजाबी, तेलुगू, गुजराती, बांग्ला, कन्नड़ और मलयालम में भी पा सकते हैं।
विज्ञापन
पीएफ का ब्याज चेक करने का तरीका
- फोटो : Twitter/@KanuDesai180
इस बात का रखें ध्यान
- हालांकि, ध्यान रहे कि इसके लिए आपके यूएन नंबर से आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक होना अनिवार्य है।