हर किसी को अपनी जवानी से ज्यादा बुढ़ापे की फिक्र होती है। लोग चाहते हैं कि वो अपने जीवन में इतना तो कर जाएं, जिससे उनका बुढ़ापा अच्छे से बीते। इसके लिए वो कई तरह से पैसा बचाते हैं, और कई योजनाओं में निवेश भी करते हैं जिसका फायदा उन्हें बुढ़ापे में मिलता है। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 में अटल पेंशन योजना शुरू की गई थी। भले ही उस समय इस योजना को असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन मौजूदा समय में इस योजना का लाभ 18 से 40 साल के अन्य लोग भी उठा सकते हैं। इसमें आपको अभी निवेश करना होता है, और फिर 60 साल के बाद जमाकर्ताओं को पेंशन मिलने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके सरल तरीके के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं...
{"_id":"61b6d4b1d58d2d7aa51d81c0","slug":"how-to-apply-atal-pension-yojana-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के लिए करना है ऑनलाइन आवेदन, तो ये रहा सरल तरीका","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के लिए करना है ऑनलाइन आवेदन, तो ये रहा सरल तरीका
Mon, 13 Dec 2021 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
ये रहा आवेदन का तरीका:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना है या फिर आप अटल पेंशन योजना के मोबाइल ऐप पर भी जा सकते हैं।
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां आपको एपीवाई एप्लीकेशन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको यहां अपने आधार कार्ड की जानकारी भरनी है। जरूरी जानकारी देने के बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब यहां ओटीपी दर्ज करें, और इसके बाद अपने बैंक खाते की सभी जानकारी यहां भरें। बैंक आपके खाते की जानकारी को वैरिफाई करेगा, जिसके बाद ये खाता सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
स्टेप 4
- आखिर में आपको अपने प्रीमियम जमा करने के बारे में जानकारी देनी है, और अपने नॉमिनी के बारे में भी बताना है। इसके बाद ई-साइन करने पड़ेंगे, जो वेरिफिकेशन के लिए होगा, और फिर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।