फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के लिए करना है ऑनलाइन आवेदन, तो ये रहा सरल तरीका

Mon, 13 Dec 2021 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Dec 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
how to apply atal pension yojana online
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : iStock

हर किसी को अपनी जवानी से ज्यादा बुढ़ापे की फिक्र होती है। लोग चाहते हैं कि वो अपने जीवन में इतना तो कर जाएं, जिससे उनका बुढ़ापा अच्छे से बीते। इसके लिए वो कई तरह से पैसा बचाते हैं, और कई योजनाओं में निवेश भी करते हैं जिसका फायदा उन्हें बुढ़ापे में मिलता है। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 में अटल पेंशन योजना शुरू की गई थी। भले ही उस समय इस योजना को असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन मौजूदा समय में इस योजना का लाभ 18 से 40 साल के अन्य लोग भी उठा सकते हैं। इसमें आपको अभी निवेश करना होता है, और फिर 60 साल के बाद जमाकर्ताओं को पेंशन मिलने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसके सरल तरीके के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं... 

how to apply atal pension yojana online
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

ये रहा आवेदन का तरीका:-

स्टेप 1

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना है या फिर आप अटल पेंशन योजना के मोबाइल ऐप पर भी जा सकते हैं।
how to apply atal pension yojana online
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां आपको एपीवाई एप्लीकेशन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको यहां अपने आधार कार्ड की जानकारी भरनी है। जरूरी जानकारी देने के बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply atal pension yojana online
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • अब यहां ओटीपी दर्ज करें, और इसके बाद अपने बैंक खाते की सभी जानकारी यहां भरें। बैंक आपके खाते की जानकारी को वैरिफाई करेगा, जिसके बाद ये खाता सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
how to apply atal pension yojana online
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : Pixabay

स्टेप 4

  • आखिर में आपको अपने प्रीमियम जमा करने के बारे में जानकारी देनी है, और अपने नॉमिनी के बारे में भी बताना है। इसके बाद ई-साइन करने पड़ेंगे, जो वेरिफिकेशन के लिए होगा, और फिर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed