{"_id":"588c8b224f1c1b004dcf3af0","slug":"here-is-the-trivia-of-rail-budgethere-is-the-trivia-of-rail-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 फरवरी से टूट जाएगी 92 साल पुरानी परंपरा, नहीं आएगा रेल बजट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
1 फरवरी से टूट जाएगी 92 साल पुरानी परंपरा, नहीं आएगा रेल बजट
Tue, 31 Jan 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से 92 साल से चली आ रही परंपरा पर विराम लग जाएगा। इस बार से रेल बजट आम बजट का हिस्सा बन जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि रेल बजट 2017 से पहले भी कभी आम बजट का हिस्सा था। जानिए रेल बजट के रोचक तथ्यों के बारे में.....
1923 तक रेल बजट था आम बजट का हिस्सा
2 of 5
रेल बजट
रेल बजट 1923 तक आम बजट के साथ ही पेश होता था। अग्रेंजों के समय इसको अलग कर दिया गया था और 92 सालों तक इसी प्रथा को जारी रखा गया। 1920-21 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने ब्रिटिश रेलवे इकनॉमिस्ट विलियम एकवर्थ के नेतृत्व में एक 10 सदस्यों की कमेटी का गठन किया।
इस कमेटी ने सिफारिश की, जिसके बाद रेल बजट को आम बजट से अलग कर दिया गया था। तब इसके पीछे कारण दिया गया था कि रेलवे का दायरा काफी बढ़ गया है, इसलिए इसको अलग से पेश करना चाहिए।
आजादी के बाद से इसलिए अलग पेश होता रहा रेल बजट
3 of 5
d
अंग्रेजों द्वारा जो प्रथा शुरू की गई थी उसको आजादी के बाद भी जारी रखा गया। रेलवे को सुचारू रुप से देखने के लिए रेल मंत्रालय के आधीन रेलवे बोर्ड का गठन किया गया और केंद्र में अलग से रेल मंत्री भी रखा गया। भारी-भरकम बजट और रेलवे के बड़े स्वरुप के कारण इसको 2016 तक अलग से पेश किया गया। हर पार्टी के लिए रेल मंत्री का पद काफी महत्वपूर्ण होता था। कई बार गठबंधन सरकारों में राजनीतिक दल रेल मंत्री का पद पाने के लिए लड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले शाम को पांच बजे पेश होता था रेल व आम बजट
4 of 5
आजादी के बाद 2000 तक बजट पेश करने का समय फरवरी महीने की आखिरी तारीख को शाम 5 बजे होता था। वो इसलिए क्योंकि ब्रिटेन में तब सुबह के 11 बज रहे होते थे और इससे वहां के सांसद भी बजट को आसानी से सुन सकते थे। यह समय औपनिवेशक काल की ध्यान दिलाता था। इसके बाद 2001 से बजट पेश करने का समय सुबह 11 बजे कर दिया गया।
विज्ञापन
इन मंत्रियों के पेश किया सबसे लंबे समय तक बजट
5 of 5
- फोटो : social media
रेल बजट का टीवी पर सीधा प्रसारण 1994 में हुआ। तब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने इसे पेश किया था। लालू यादव लगातार 6 बार रेल बजट पेश कर चुकें हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पहली महिला रेल मंत्री बनी और उन्होने एक-एक बार यूपीए व एनडीए के शासनकाल में बजट पेश किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।