{"_id":"588c3f3f4f1c1b9e7dcf61fc","slug":"jio-says-unlimited-plan-of-airtel-is-misled-trai-should-take-action","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरटेल का अनलिमिटेड प्लान झूठा, जियो ने की ट्राई से सख्त कारवाई की मांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
एयरटेल का अनलिमिटेड प्लान झूठा, जियो ने की ट्राई से सख्त कारवाई की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
एयरटेल-रिलायंस जियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलिकॉम मार्केट में कंपनियों के बीच वॉर बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जियो और एयरटेल के बीच का है, जहां जियो ने ट्राई में एयरटेल के अनलिमिटेड प्लान को झूठा बताते हुए शिकायत दर्ज कर दी है।
नहीं है एयरटेल पर फ्री कॉल और डाटा
एयरटेल 4जी
इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, जियो ने एक हफ्ते पहले 19 जनवरी को टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि भारती एयरटेल ने हाल ही लांच किए अपने प्लान में न तो अनलिमिटेड वॉयस कॉल उपलब्ध है न ही फ्री डाटा। इस तरह एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान्स में पूरे 'नियम और शर्तों' को छुपाया है।
जियो ने दिया 5 पेज का शिकायती पत्र
जियो छोड़िए, एयरटेल दे रहा है 259 रुपये में 10जीबी 4जी डाटा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
जियो ने ट्राई को दिए अपने पांच पेज के शिकायती पत्र में कहा है कि एयरटेल अपने स्पेशल टैरिफ वाउचर्स से उपभोक्ताओं को गुमराह करने का काम किया है और इसे आदेशों का खुला उल्लंघन बताया है। जियो और एयरटेल के बीच कई मुद्दों पर पहले से विवाद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस प्लान पर की है जियो ने शिकायत
एयरटेल 4जी
एयरटेल के जिस प्लान के बारे में जियो ने ट्राई से शिकायत की है, वो कंपनी ने इस साल 4 जनवरी को लांच किया था। एयरटेल ने कहा था कि जो ग्राहक उसके 4जी नेटवर्क पर स्विच करने वालों को 9,000 रुपये में 12 महीने के लिए मुफ्त डाटा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
मिलेगा 3जीबी मुफ्त डाटा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
कंपनी ने कहा था कि प्रीपेड ग्राहक मौजूदा पैक के साथ 345 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर को एड-ऑन करके इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इससे ग्राहकों को मुफ्त असीमित लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ-साथ '3 जीबी' मुफ्त डाटा मिलेगा।
कंपनी ने सिर्फ एक शर्त का जिक्र किया था कि यह ऑफर या तो 4जी हैंडसेट वाले नए ग्राहकों को मिलेंगे या एयरटेल के उन पुराने ग्राहकों को मिलेंगे जो नए 4जी डिवाइस को अपनाने जा रहे हैं।
कंपनी ने सिर्फ एक शर्त का जिक्र किया था कि यह ऑफर या तो 4जी हैंडसेट वाले नए ग्राहकों को मिलेंगे या एयरटेल के उन पुराने ग्राहकों को मिलेंगे जो नए 4जी डिवाइस को अपनाने जा रहे हैं।