फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST लागू होते ही बदल गई जिंदगी, ये हुई सस्ती और ये मंहगी

Sat, 01 Jul 2017 05:08 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Sat, 01 Jul 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
from gst to banking to railways many things changing from july 1
- फोटो : getty images
1 जुलाई यानी आज से कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे आपकी जिंदगी में काफी बदलाव आ जाएगा। इसमें जहां घर के खर्च से लेकर के घूमना-फिरना महंगा हो जाएगा। इसमें जहां घर के खर्च से लेकर के घूमना-फिरना महंगा हो जाएगा। वहीं रेल और हवाई यात्रियों के लिए सफर करना थोड़ा सा आसान हो जाएगा। हम आज आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजें जिनकी वजह से 1 जुलाई से आपको क्या फर्क पड़ेगा......
from gst to banking to railways many things changing from july 1
जीएसटी से होगा सबसे बड़ा परिवर्तन
1 जुलाई से आजादी के बाद से देश का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने जा रहा है। इस टैक्स के लागू होने से घर का खर्च बढ़ जाएगा, क्योंकि खाने-पीने की कई रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। हालांकि सरकार ने जीएसटी में कई जरूरी चीजों को इसके दायरे से बाहर रखा हैं लेकिन ब्रांडेड आटा, पनीर, मक्खन, तेल और मसालों पर टैक्स लगा दिया है जो 5 से 18 फीसदी के बीच है। 
 
from gst to banking to railways many things changing from july 1
ट्रेन में वेटिंग टिकट होगा खत्म
टिकट वेटिंग के झंझट से जूझ रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक नई खुशखबरी लेकर आया है। भारतीय रेलवे अब ऑनलाइन वेटिंग टिकट जारी नहीं करेगा। अब केवल कन्फ‍र्म और आरएसी टिकट ही ऑनलाइन मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
from gst to banking to railways many things changing from july 1
train - फोटो : pti
शुरू होंगी सुविधा ट्रेन
लोगों की मांग के बाद अब रीजनल भाषा में भी टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। भारतीय रेलवे एक जुलाई से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह ही सुविधा ट्रेन चलाएगा। इन ट्रेनों में यात्रियों को केवल कंफर्म टिकट ही दी जाएगी। इनमें वेटिंग का सिस्टम नहीं रखा गया है। इसके साथ ही प्रिमियम ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
from gst to banking to railways many things changing from july 1
शताब्दी एक्सप्रेस
शताब्दी, राजधानी में बढे़ंगे कोच
रेलवे ने शताब्दी, राजधानी और कई अन्य ट्रेनों के कोचों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कन्फ‍र्म टिकट मिल सकें। टिकट कैंसिल कराने पर उसकी आधी कीमत यात्रियों को मिलेगी। टिकट रद्द कराने का चार्ज अलग-अलग कोच का अलग-अलग होगा।फर्स्ट और सेकेंड एसी का टिकट कैंसिल कराने पर 100 रुपए, एसी थर्ड के लिए 90 रुपए और स्लीपर के लिए 60 रुपए रखा जाएगा। तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर भी आधी कीमत वापस की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed