आज यानी 1 जुलाई से देश में जीएसटी लागू हो गया है। इसके लागू होने के बाद से पूरे देश में एक देश एक टैक्स की व्यवस्था होगी। लेकिन देशभर में एक टैक्स लागू होने से कुछ चीजें सस्ती होंगी जबकि कुछ के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कौन सी चीजें जीएसटी लागू होने के बाद से सस्ती हो जाएंगी।
GST का काउंटडाउन शुरू, जानिए कौन सी चीजें होंगी सस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैक्ड चाय व कॉफी-
इस पर वर्तमान टैक्स की दर 10.29 प्रतिशत है। जीएसटी में यह दर पांच प्रतिशत होगी। यानी अगर एक माह में 150 रुपये एक पैकेट चाय या कॉफी का लगता है तो उसकी कीमत 143 रुपये आ जाएगी। इससे सात रुपये का फायदा होगा।
कोल्ड ड्रिंक्स-
इस पर वर्तमान में 53.85 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी में 40 प्रतिशत होगा। अगर महीने में कोल्ड ड्रिंक्स पर आप खपत 300 रुपये खर्च करते हैं तो यह घटकर 269 रुपये पर आ जाएगा। इस लिहाज से 71 रुपये की बचत होगी।
मसाले-
वर्तमान में मसालों पर 9.09 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी के बाद पांच प्रतिशत हो जाएगा। अगर महीने में आपके मसालों की खपत 500 ग्राम की है और उसकी कीमत 150 रुपये है तो यह खर्च घटकर 144 रुपये हो जाएगा। यानी छह रुपये का लाभ होगा।
पैक्ड दही-
इस पर अभी 8.7 प्रतिशत टैक्स है, जो जीएसटी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यानी अगर आप वर्तमान में 100 रुपये पैकेट के हिसाब से चार पैकेट 400 रुपये के लेते हैं तो वह सीधे 368 रुपये के आ जाएंगे। इससे आपको 32 रुपये का फायदा होगा।