फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card: बनवाने जा रहे हैं क्रेडिट कार्ड, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना रद्द हो जाएगा आवेदन

Tue, 01 Feb 2022 04:17 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 01 Feb 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
Credit Card Application Keep these things in mind while applying for a credit card
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

बढ़ते डिजिटलाइजेशन के चलते आजकल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ गया है। क्रेडिट कार्ड बहुत काम की चीज है। इसकी मदद से आप पैसे न होने पर भी अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से आपको काफी फायदे मिलते हैं। अलग-अलग बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देते हैं, जिससे आप एक निश्चित सीमा तक शॉपिंग या अन्य बिलों का पेमेंट कर सकते हैं। यदि आप सही समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कर देते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर भी सही रहता है। साथ ही ये आपको बैंक से लोन लेने में भी मदद करता है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों पर खास ध्यान रखना चाहिए। बैंक किसी भी क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन को स्वीकार करने से पहले कई बातों पर ध्यान देते हैं। इसके बाद ही वो आपका आवेदन स्वीकार या अस्वीकार करते हैं। तो आइए जानते हैं कि ये क्या है.... 

Credit Card Application Keep these things in mind while applying for a credit card
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

सैलरी कम होना

  • क्रेडिट कार्ड जारी करने से पहले बैंक आपकी रीपेमेंट कैपेसिटी को भी देखता है। इसके लिए बैंक आपसे फॉर्म 16 या सैलरी स्लिप की मांग कर सकता है। ये जरूरी है कि आपकी वार्षिक आमदानी बैंक द्वारा तय किए गए दायरे में होनी चाहिए।
Credit Card Application Keep these things in mind while applying for a credit card
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

खराब क्रेडिट स्कोर

  • अगर आपका पिछला क्रेडिट स्कोर खराब है तो इससे भी आपका क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन भी रिजेक्ट हो सकता है। आपने अपना कोई लोन डिफॉल्ट किया हो या ईएमआई देर से चुकाया हो तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Credit Card Application Keep these things in mind while applying for a credit card
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

जल्दी-जल्दी नौकरी बदलना

  • अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी नौकरी बदलते हैं, तो इसे अस्थिर करियर का संकेत माना जाता है। ये आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए सही नहीं है। ऐसे में बैंकों के लिए क्रेडिट कार्ड देना थोड़ा रिस्की होता है।
विज्ञापन
Credit Card Application Keep these things in mind while applying for a credit card
क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

अधिक लिमिट

  • यदि आप पहली बार कार्ड ले रहे हैं तो ज्यादा लिमिट का चक्कर आपके लिए बेकार साबित हो सकता है। पहली बार बेसिक, बिना कोई सालाना फीस वाले क्रेडिट कार्ड ही आपके लिए सही रहेगा।

बहुत अधिक अप्लाई करना

  • बैंक या नॉन‑बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (एनबीएफसी) आवेदक की क्रेडिट हिस्ट्री चेक करते हैं। कई बैंकों में कई कार्ड के लिए अप्लाई करना भी आपके आवेदन को रिजेक्ट करवा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed