भारतीय अर्थव्यवस्था की 75 वर्षों से अधिक की यात्रा में केंद्रीय बजट केवल आमदनी और खर्चे का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज रहा है। जैसा कि देश वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आर्थिक प्रगति का आकलन कर रहा है, यह समझना भी जरूरी है कि 1947 से लेकर 2026 तक भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कैसे तैयार हुई? किन-किन दिग्गजों ने भारत के वित्त मंत्री की भूमिका निभाई और अर्थव्यवस्था को मौजूदा स्तर तक पहुंचाने में अपना क्या योगदान दिया।
भारतीय अर्थव्यवस्था के शिल्पकार: 1947 से 2025 तक, कब-किसने संभाली वित्त मंत्रालय की कमान? जानिए सबकुछ
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:39 AM IST
सार
आजादी के बाद जब देश नई शुरुआत कर रहा था, तब बजट सिर्फ आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि उम्मीदों का खाका था। हर वित्त मंत्री ने अपने दौर की चुनौतियों जैसे कभी युद्ध, कभी सुधार और कभी वैश्विक मंदी का जवाब अपने बजट से दिया। इस खबर में 1947 से 2026 तक भारत के वित्त मंत्रियों और बजट के ऐतिहासिक सफर की पूरी जानकारी पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन