वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह बजट देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला अहम दस्तावेज माना जा रहा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले बजट पेश किया जाता है। बजट में सरकार की आय और खर्च का पूरा विवरण होता है। भारत में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले वर्ष 31 मार्च तक चलता है।
Budget 2026: भारत के बजट का इतिहास, 'ब्लैक बजट' से लेकर 'ड्रीम बजट' तक, जानिए दिलचस्प बातें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:26 AM IST
सार
Indian Budget History Facts: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। केंद्रीय बजट सिर्फ सरकार का आर्थिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की उम्मीदों, सरकार की नीतियों और देश की अर्थव्यवस्था की दिशा को तय करने वाला सबसे अहम फैसला होता है। आइए, भारत के बजट से जुड़े कुछ रोचक और ऐतिहासिक पहलुओं पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन