बजट 2019: जानिए महिलाओं से लेकर किसानों-कारोबारियों को क्या-क्या मिला
महिलाएं
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाईं।
मुद्रा लोन की लाभार्थियों में 75 फीसदी संख्या महिलाओं की।
मोदी सरकार ने महिलाओं को 26 सप्ताह के मातृत्व अवकाश की शुरुआत की।
6 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देकर सरकार ने ग्रामीण गृहणियों का जीवन संवारा।
छोटे उद्यमी
छोटे कारोबारियों को तोहफा, सरकारी उपक्रमों को 25 फीसदी करनी होगी
3 फीसदी खरीदारी महिलाओं से करनी होगी
जीएसटी पंजीकृत कारोबारियों को लोन पर 2 फीसदी ब्याज सब्सिडी मिलेगी
इंफ्रास्ट्रक्चर
रेलवे की योजनाओं के लिए 2019-20 में आम बजट से 64,587 करोड़ रुपये आवंटित। वर्ष के दौरान रेलवे का कुल पूंजीगत खर्च 1,58,658 करोड़ रुपये होगा।100 से अधिक ऑपरेशनल हवाई अड्डे हो गए।
घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5 साल में दोगुनी हो गई।
सरकार ने रोजाना 27 किमी लंबे हाईवे बनाए
खेतीबाड़ी
2 हेक्टेयर तक की जोत वाले किसान परिवारों को हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपए2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में बैंक में जमा होगी राशि
31 दिसंबर 2018 से लागू की गई नई योजना
करीब 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को होगा फायदा
किसानों को नकद सहायता राशि योजना को किसान सम्मान निधि योजना नाम दिया
किसानों को योजना के लिए सरकार ने 75 हजार करोड़ रुपये का इंतजाम किया
पशुपालक और मतस्य पालकों को केसीसी लोन पर 2 फीसदी की अतिरिक्त सब्सिडी
31 मार्च 2019 के लिए पहली किस्त की राशि जल्द बैंक खातों में जमा होगी
पशुपालकों को सौगात, बनेगा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग
किसानों की कर्जमुक्ति के लिए 1 दिसंबर 2018 से इंटरेस्ट सबवेंशन और रिपेमेंट स्कीम लागू की गई
