सीबीआई ने गुरुवार को उद्योगपति अनिल अंबानी और यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ ₹2,796 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दाखिल की है। वहीं, ईडी ने अलग-अलग राज्यों और कंपनियों पर छापेमारी कर अवैध लेनदेन व मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज कर दी है। अदाणी समूह को सेबी से क्लीन चिट मिल गई है। दूसरी ओर, अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी साफ दिखा, जहां सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।
सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
घरेलू स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जबकि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 30 सितंबर तक एनपीएस से यूपीएस में स्विच करने का विकल्प दिया है। इसी बीच, एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है। कारोबार जगत की इन खबरों को एक ही जगह पर पढ़ें अमर उजाला बिजनेस राउंडअप में।
2 of 11
अमर उजाला बिजनेस राउंडअप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अनिल अंबानी-राणा कपूर के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट
सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ उद्योगपति समूह की कंपनियों आरसीएफएल और आरएचएफएल, यस बैंक और बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिवार की कंपनियों के बीच कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन को लेकर गुरुवार को आरोपपत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि इन लेनदेन से बैंक को 2,796 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें
3 of 11
अमर उजाला बिजनेस राउंडअप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इच्छुक कर्मचारी 30 सितंबर की समय सीमा से पहले यूपीएस चुनें
सरकार 1 अप्रैल, 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत यूपीएस को एक विकल्प के रूप में लेकर आई है। इसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सुनिश्चित भुगतान देने की बात कही गई है। अब वित्त मंत्रालय ने इच्छुक केंद्रीय कर्मियों से एनपीएस से यूपीएस में 30 सितंबर तक स्विच कर लेने को कहा है। 20 जुलाई तक लगभग 31,555 केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों ने यूपीएस का विकल्प चुना था और इस योजना के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसके अलावा, वित्त मंत्रालय ने 25 अगस्त को नई शुरू की गई यूपीएस से एनपीएस में एक बारगी वन-वे स्विच सुविधा की शुरुआत की। केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़ी यह अहम खबर यहां पढ़ें
4 of 11
अमर उजाला बिजनेस राउंडअप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कमजोर मांग के कारण सोना 600 रुपये गिरकर 113200 रुपये पर
कारोबारी मांग में कमी आने के कारण दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 600 रुपये घटकर 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में भी सुधार आया और यह 300 रुपये बढ़कर 1,31,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सर्राफा बाजार से जुड़ी यह खबर यहां पढ़ें
5 of 11
अमर उजाला बिजनेस राउंडअप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें घटाईं
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने करीब एक साल बाद ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है। नौकरी के बाजार में कमजोरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार दबाव के बाद ब्याज दरों में कटौती की गई है। केंद्रीय बैंक ने दिसंबर 2024 के बाद पहली बार दरों में कटौती की है। इस कटौती के बाद ब्याज दरें घटकर 4 फीसदी से 4.25 फीसदी हो गई हैं। पहले ये दरें 4.25 से 4.50 फीसदी थीं। इसके साथ ही फेड ने संकेत दिया है कि वह इस साल दो और बार कटौती कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें