फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka today Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: कमजोर मांग के कारण सोना 600 रुपये गिरकर 113200 रुपये पर, चांदी 300 रुपये चढ़ी

Thu, 18 Sep 2025 05:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Sep 2025 05:09 PM IST
सार

Gold Silver Price: कारोबारी मांग में कमी आने के कारण दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 600 रुपये घटकर 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में भी सुधार आया और यह 300 रुपये बढ़कर 1,31,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka today Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कारोबारी मांग में कमी आने के कारण दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 600 रुपये घटकर 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 500 रुपए घटकर 1,12,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,13,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

विज्ञापन


दूसरी ओर, बुधवार की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में भी सुधार आया और यह 300 रुपये बढ़कर 1,31,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,670 रुपये गिरकर 1,31,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।
विज्ञापन


विदेशी बाजार में, हाजिर सोना 0.23 प्रतिशत बढ़कर 3,668.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो बुधवार को 3,707.70 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। हाजिर चांदी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 41.90 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना 6,600 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती हैं। जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि अगर मौजूदा बुल रन जारी रहा तो सोना 6,600 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह आकलन ऐतिहासिक रुझानों और लंबे समय से अपनाई जा रही पद्धति पर आधारित है। जेफरीज ने बताया कि जनवरी 1980 में जब पिछला बड़ा बुल मार्केट चरम पर था, तब सोने की कीमत अमेरिकी प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल इनकम का 9.9% थी। उस समय प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल इनकम 8,551 डॉलर थी और सोना 850 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

वर्तमान में सोना 3,670 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है, जो कि अमेरिकी प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल इनकम (66,100 डॉलर) का 5.6% है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर 1980 का अनुपात दोहराया जाता है तो सोने की कीमत लगभग 6,571 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed