फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले तुरंत पता लगाएं भाव, 14 महीनों का टूटा रिकॉर्ड

Mon, 16 Mar 2020 12:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 16 Mar 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
petrol deisel prices fall by up to 16 paise per liter
Petrol and Diesel Price - फोटो : Social Media

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 9 मार्च 2020 को कच्चे तेल की कीमतों में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। खाड़ी देशों के बीच हुए युद्ध के बाद यह पहला मौका था जब एक दिन में कच्चे तेल की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट आई थी। ऐसे में लगातार गिरते कच्चे तेल की कीमतों का फायदा अब आम ग्राहकों को भी मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें 16 पैसे और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर तक सस्ती हुई हैं। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 33 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। यही कारण है कि दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल का भाव 69.59 रुपये प्रति लीटर तक पहंच गया है। 14 महीनों बाद यह पहला मौका है जब पेट्रोल की कीमतें इतनी सस्ती हो गई हैं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में 13 जनवरी 2019 को पेट्रोल की कीमतें 69.75 रुपये प्रति लीटर थी।

petrol deisel prices fall by up to 16 paise per liter
Petrol Pump Filling - फोटो : Amar Ujala

इन शहरों में क्या है पेट्रोल की कीमतें?

  • दिल्ली- 69.59 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- 75.30 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- 72.29 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- 72.28 रुपये प्रति लीटर
petrol deisel prices fall by up to 16 paise per liter
Petrol Pump - फोटो : AmarUjala

इन शहरों में क्या है डीजल की कीमतें?

  • दिल्ली- 62.29 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- 65.21 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- 64.62 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- 65.71 रुपये प्रति लीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
petrol deisel prices fall by up to 16 paise per liter
petrol pump

24 घंटों में कितने बदले पेट्रोल के भाव?

दिल्ली 

  • 16 मार्च- 69.59 रुपये प्रति लीटर
  • 15 मार्च- 69.75 रुपये प्रति लीटर

मुंबई 

  • 16 मार्च- 75.30 रुपये प्रति लीटर
  • 15 मार्च- 75.46 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

  • 16 मार्च- 72.29 रुपये प्रति लीटर
  • 15 मार्च- 72.45 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई 

  • 16 मार्च- 72.28 रुपये प्रति लीटर
  • 15 मार्च- 72.45 रुपये प्रति लीटर
विज्ञापन
petrol deisel prices fall by up to 16 paise per liter
petrol pump

24 घंटों में कितने बदले डीजल के भाव?

दिल्ली

  • 16 मार्च- 62.29 रुपये प्रति लीटर
  • 15 मार्च- 62.44 रुपये प्रति लीटर

मुंबई

  • 16 मार्च- 65.21 रुपये प्रति लीटर
  • 15 मार्च- 65.37 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

  • 16 मार्च- 64.62 रुपये प्रति लीटर
  • 15 मार्च- 64.77 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई

  • 16 मार्च- 65.71 रुपये प्रति लीटर
  • 15 मार्च- 65.87 रुपये प्रति लीटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed